RK TV News
खबरें
Breaking Newsविकास

जिले के अंबेडकर भवन स्थित शिविर का किया निरीक्षण!जिला कलक्टर, एसपी के साथ राज्यमंत्री गोदारा ने लाभार्थियों को बांटे स्मार्टफोन।

हनुमानगढ़/राजस्थान 11 अगस्त। गुरुवार से प्रदेश में इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना का शुभारंभ हुआ। योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को निशुल्क स्मार्टफोन बांटने के लिए जिले में 2 कैंप आयोजित किए जा रहे है। जंक्शन के अंबेडकर भवन तथा टाऊन में नगर परिषद सभागार में कैंपों का आयोजन किया जा रहा है । अंबेडकर भवन में आयोजित किए जा रहे कैंप का निरीक्षण करने जिला कलक्टर रूकमणि रियार, एसपी सुधीर चौधरी के साथ ओबीसी वित्त विकास आयोग के अध्यक्ष श्री पवन गोदारा पहुंचे।
इस अवसर पर जिला कलक्टर ने सभी डेस्क पर जाकर प्रक्रिया का जायजा लिया। लाभार्थियों के बातचीत की और उपस्थित लाभार्थियों को स्मार्टफोन का वितरण किया । राजीव गांधी युवा मित्रों से बातचीत की ।
इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि हर महिला खुद को सशक्त महसूस करे। मैं उम्मीद करती हूं कि फोन महिलाएं स्वयं उपयोग में लेगी । सरकार की भी मंशा है कि राज्य सरकार कि विभिन्न योजनाओ चिरंजीवी, पेंशन, एलपीजी सिलेंडर 500 रुपए में इत्यादि के बारे में जानेंगे तथा लाभ लेंगे। इस अवसर पर एडिशनल एसपी नीलम चौधरी, जिला परिषद सदस्य मनीष मक्कासर, पार्षद गुरदीप चहल, अंबेडकर भवन अध्यक्ष विनोद, डीओआईटी संयुक्त निदेशक योगेंद्र यादव इत्यादि उपस्थित रहें।

Related posts

मुजफ्फरपुर : डीएम की अध्यक्षता में ग्रामीण सड़कों एवं पुल-पुलिया के निर्माण तथा मरम्मति कार्य का ससमय एवं गुणवतापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभाग के अभियंताओं के साथ बैठक।

rktvnews

20 जून 23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

उज्जैन:मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जन्माष्टमी पर गोपाल मंदिर पहुंचकर द्वारकाधीश भगवान कृष्ण के दर्शन किए।

rktvnews

गढ़वा:“आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम के सफल समापन के उपरांत जनसुनवाई तथा प्रखंड/थाना दिवस पुनः प्रारंभ।

rktvnews

भोजपुर: बदलों बिहार महाजुटान में जिले से लाखों की संख्या में शामिल होंगे किसान – मजदुर, छात्र नौजवान:सुदामा प्रसाद

rktvnews

बोकारो:करियर प्लस की बोकारो शाखा का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment