RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

दो दिवसीय झारखण्ड आदिवासी महोत्सव में जेएसएलपीएस अंतर्गत करीब 10 लाख रुपये के पलाश एवं आदिवा के उत्पादों की बिक्री हुई!विश्व आदिवासी महोत्सव में सखी मंडल की ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की रहीं धूम, किया 10 लाख से ज़्यादा का कारोबार।

रांची/झारखंड 10 अगस्त।बिरसा मुण्डा स्मृति उद्यान में दो दिवसीय झारखण्ड आदिवासी महोत्सव-2023 का आज समापन हुआ। इस दो दिवसीय आयोजन में ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेसएलपीएस) द्वारा पलाश एवं आदिवा ज्वेलरी के स्टॉल लगाकर सखी मंडल की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी की गयी। इसके साथ ही ‘आजीविका दीदी कैफे’ के जरिये महोत्सव में आए लोगो को पारंपरिक आदिवासी भोजन भी उपलब्ध कराये गए।
पलाश ब्रांड के अंतर्गत 13 स्टॉल में राज्य के विभिन्न जिलों से आई सखी मंडल के महिलाओं द्वारा तैयार किये गये करीब 23 तरह के उत्पादों को बिक्री के लिए महोत्सव में रखा गया था। जिसमें शुद्ध सरसों तेल, अचार, मधु , मड़ुआ आटा, मसाले, लोबिया, लेमनग्रास एवं साबुन की काफी डिमांड थी। वहीं, पलाश के अचार भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र था।
महोत्सव में राखी के त्यौहार के मद्देनज़र आदिवा ज्वेलरी की बहुत मांग रही। सखी मंडल की बहनों द्वारा निर्मित आदिवासी पारंपरिक ज्वेलरी ब्रांड आदिवा के तहत चाँदी एवं अन्य धातुओं से बने ज्वेलरी, जैसे झुमका, बाली इत्यादि लोगो ने बहुत चाव से ख़रीदा।
आदिवासियों के पारंपरिक पकवान भी आकर्षण के केंद्र रहे जहां सखी मंडल की महिलाओं द्वारा संचालित‘आजीविका दीदी कैफे’ के तहत 6 स्टॉल में करीब 40 तरह के पारंपरिक व्यंजन परोसें गए।
इस दो दिवसीय महोत्सव के दौरान करीब 10 लाख रुपये के पलाश उत्पादों की बिक्री हुई।ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत जेएसएलपीएस द्वारा लगाए गए पलाश, आदिवा ज्वेलरी और आजीविका दीदी कैफ़े ने करीब 10 लाख रुपए का कारोबार किया ।

Related posts

भोजपुर:यूथ हॉस्टल भोजपुर इकाई का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने लखनऊ में उत्तराखण्ड महापरिषद द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड महोत्सव का शुभारंभ किया।

rktvnews

वर्ष 2023 के दौरान राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की उपलब्धियाँ।

rktvnews

गढ़वा: डीसी ने समाहरणालय में अंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन किया अर्पित।

rktvnews

नई दिल्ली:लोक सभा अध्यक्ष और सांसदों ने इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment