RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

9 सितंबर को आयोजित लोकादलत में अधिकाधिक वादों के निपटारें हेतु विधि प्राधिकार सचिव ने न्यायिक दंडाधिकारियो संग की बैठक।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)10 अगस्त।आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के सचिव-सह-अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, आदित्य सुमन की अध्यक्षता एवं उनके प्रकोष्ठ में आगामी 09 सितंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निष्पादन हेतु मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, सभी अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी, एवं सभी न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के साथ बैठक किया गया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारीगण से प्री काउंसलिंग के माध्यम से अधिक से अधिक सुलह के आधार पर वादों के निष्पादन पर चर्चा की गई। सचिव आदित्य सुमन ने बताया कि सभी न्यायालय से वादों के निष्पादन हेतु पारा विधिक स्वयंसेवक की प्रतिनियुक्ति की गई है ताकि अधिक से अधिक सुलहनीय वादों में पक्षकारगण को नोटिस के माध्यम से सूचित किया जा सके।

Related posts

राजस्थान:मुख्यमंत्री और एडीबी कंट्री डायरेक्टर मियो ओका की मुलाकात, सड़क तंत्र, बुनियादी ढांचे के विकास सहित अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा।

rktvnews

नवादा डीएम आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जनता दरबार का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:आरभीएस पब्लिक स्कूल में क्रिसमस पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

पटना:औद्योगिक विकास एवं निवेशक हितों से जुड़े विषयों पर उद्योग विभाग एवं उद्योग संगठनों की समन्वय बैठक आयोजित।

rktvnews

दरभंगा प्रमण्डल के 61वें आयुक्त के रूप में हिमांशु कुमार राय ने किया पदभार ग्रहण।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:लंबित दायित्वों का निष्पादन तीव्र गति से करें प्रधान सहायक : जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment