RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के वितरण शिविरों का श्री गोदारा ने किया निरीक्षण,ओबीसी वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष ने जांची व्यवस्थाएं!मुख्यमंत्री गुरूवार को करेंगे इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना का वर्चुअली शुभारंभ।

हनुमानगढ़/राजस्थान 09 अगस्त। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में प्रदेश के चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को इंटरनेट सेवा के साथ स्मार्टफोन देने की घोषणा की थी। इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत प्रथम चरण में 40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए गुरुवार से हनुमानगढ़ में 2 जिला मुख्यालय पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। हनुमानगढ़ जंक्शन में करणी चौक स्थित अंबेडकर भवन, हनुमानगढ़ टाऊन में नगर परिषद् सभागार शिविर गुरूवार से शुरू होगें। अंबेडकर भवन स्थित शिविर का ओबीसी वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष पवन गोदारा ने निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं को परखा ।
गोदारा ने कहा कि लाभार्थियों को किसी भी तरह की असुविधा ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने सभी डेस्क पर जाकर खुद मॉक ड्रिल में हिस्सा लिया तथा लगातार तीन दिनों से चल रही मॉक ड्रिल के बारे में जानकारी ली । गोदारा ने बताया कि इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, जिसका लाभ चिरंजीवी परिवारों की प्रत्येक महिला प्रमुख तक पहुंचाने का लक्ष्य है ।
गोदारा ने बताया कि योजना का वर्चुअली शुभारंभ गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर से करेंगे, जिला स्तरीय कार्यक्रम अग्रसेन भवन में दोपहर 12 बजे से शुरू होगा । योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जंक्शन स्थित अंबेडकर भवन शिविर में सोमवार, मंगलवार और बुधवार को मॉक ड्रिल कि गई थी। निरीक्षण के दौरान उनके साथ डीओआईटी संयुक्त निदेशक योगेंद्र यादव, पार्षद मनोज बड़सीवाला, प्रेम राज नायक, रामकुमार किरोड़ीवाल उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:एयरफोर्स विमान हादसे में शहीद अग्निवीर दानिश आलम को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई।

rktvnews

सारण:मंत्री सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने सोनपुर मेला में विभागीय प्रदर्शनी का किया उद्धाटन।

rktvnews

नई दिल्ली:आदिवासी शिक्षा के लिए गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे के निर्माण और शैक्षणिक पहलुओं को बढ़ाने पर नेस्टस द्वारा कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:छह संसदीय क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान जारी,दोपहर 1 बजे तक 44.43 प्रतिशत मतदान।

rktvnews

पत्र सूचना कार्यालय के प्रधान महानिदेशक ने महाकुम्भ मेला क्षेत्र में स्थिति मीडिया सेंटर का किया दौरा, पत्र सूचना कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों का लिया जायज़ा।

rktvnews

पटना: अपर सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग वर्षा सिंह को विभाग में दी गई विदाई।

rktvnews

Leave a Comment