RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

अगस्त क्रांति अंग्रेजों के विदाई का कारण बनी:प्रो बलिराज ठाकुर

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 09 अगस्त।लोक चेतना मंच के तत्वावधान में “अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन” की 71वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम का आयोजन कर देश की निर्णायक ऐतिहासिक घटना की याद दिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीकेएसयु की सीनेट सदस्य प्रो बलिराज ठाकुर ने की।प्रो ठाकुर ने ‘अगस्त क्रांति’ पर प्रकाश डालते हुए कहा गांधीजी ने ‘करो या मरो’ का नारा देकर देश की जनता का आह्वान किया था। गांधीजी के आह्वान पर पूरा देश उद्वेलित हो गया। जनता ने रेल पटरी उखाड़ना, पोस्ट ऑफिस और थाना जलाना शुरु कर दिया। क्रांतिकारियों पर गोलियां बरसाई गई। हजारों लोग शहीद हो गये।प्रो ठाकुर ने कहा कि अंग्रेजों ने अपनी सेना के बल पर आंदोलन को दबा तो दिया लेकिन जनता के उत्साह और बलिदान की भावना को नहीं दबा सके। बलिदानी और क्रांतिकारियों के उत्साह के आगे अंग्रेजी हुकूमत घुटने टेक दी और अंततः 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ।
संचालन डॉक्टर बबन सिंह और धन्यवाद ज्ञापन शशिकांत तिवारी ने किया। कार्यक्रम में शिवदास सिंह, सरफराज अहमद खान, संतोष तिवारी, मधु मिश्र, रंगजी सिंह, प्रमोद कुमार, विपिन बिहारी उपाध्याय, अमिताभ ठाकुर, दिनेश तिवारी, शशिरंजन त्रिपाठी, राजनाथ सिंह यादव, डॉ रेणु मिश्र, अर्पिता राज, डॉ सत्य नारायण उपाध्याय, डॉ रवींद्र कुमार ठाकुर सहित कई लोगों ने भाग लिया।

Related posts

नगर विकास एवं आवास विभाग पटना द्वारा पदाधिकारियों का किया गया स्थानांतरण।

rktvnews

भोजपुर:जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समितियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह पंजीकरण पत्र वितरण समारोह आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में सभी ARO को मतगणना हेतु प्रशिक्षण के साथ दिए गए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

गिरीडीह:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव ने ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को ईस्टर पर्व के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 07 अगस्त 24

rktvnews

Leave a Comment