RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भारी बारिश के वजह से बाल्मीकि नगर बैराज द्वारा लगभग तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना के कारण जिला प्रशासन गोपालगंज अलर्ट मोड पर ।

गोपालगंज/बिहार 09 अगस्त।नेपाल के तराई क्षेत्रों में भारी बारिश के वजह से बाल्मीकि नगर बैराज द्वारा लगभग तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की प्राप्त सूचना के कारण जिला प्रशासन गोपालगंज अलर्ट मोड पर है।
जिला पदाधिकारी गोपालगंज डॉ० नवल किशोर चौधरी के निदेश पर गंडक नदी के बॉंधो पर चौबीसो घंटे लगातार संबंधित पदाधिकारियों द्वारा पेट्रोलिंग की जा रही है ।जिला पदाधिकारी इस पर लगातार नजर बनाये हुए है ।पदाधिकारियों से स्थिती के पल पल की खबर ले रहे है।संम्भावित बाढ़ को देखते हुए सभी प्रकार की तैयारियॉं पूर्व से ही कर ली गयी है।
जिला प्रशासन द्वारा गंडक नदी के निचले इलाके में रहने वाले नागरिकों को अपने मवेशियों के साथ ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को कहा गया है।
प्राप्त सूचना के अनुसार बारिश की वजह से गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि हो गई है और नेपाल के तराई क्षेत्रों में भी भारी बारिश की होने की वजह से बाल्मीकि नगर बैराज द्वारा तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना है ,जिसको देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा कुचायकोट प्रखंड के काला मटहीनिया विशंभरपुर आदि दियारा के निचले क्षेत्र में बाढ़ आने की प्रबल संभावना हो गई है ।बांधों की निगरानी लगातार की जा रही है ।
आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है ।
सभी दियारा वासियों को अपने जानमाल की सुरक्षा के लिए के लिए ऊंचे स्थानों पर चले जाने का निर्देश दिया गया है ।साथ ही अपने मवेशियों को भी ऊंचे स्थानों पर ले जाने के निर्देश दिए गए हैं ।
इसके लिए माझा प्रखंड के नरैनिया , भैंसही एवं पुरैना के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के और कुचायकोट प्रखंड के दियारा क्षेत्रों में लोगो को लगातार जिला प्रशासन द्वारा अनाउंसमेंट कर ऊँचे स्थानो पर शरण लेने को बोला जा रहा है।

Related posts

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने फरीदाबाद में 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेले का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने स्वच्छता के लिए श्रमदान कर “स्वच्छोत्सव” का किया शुभारंभ।

rktvnews

दिव्यांग जनों हेतू सामाजिक अधिकारिता शिविर आयोजित।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पटना में विभिन्न कृषि-खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ ‘इंडस्ट्री गोलमेज़ बैठक’ में लिया भाग।

rktvnews

बागपत:बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने चौधरी केहर सिंह एजुकेशन ट्रस्ट में भव्य यज्ञशाला का किया शिलान्यास।

rktvnews

वैदिक मंत्रोंच्चारण से शुरू हुई हाउसिंग कॉलोनी, आरा में महाशिवरात्रि पूजा।

rktvnews

Leave a Comment