RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

रमैया कुमार सिंह महाराजा कॉलेज आरा के बने प्रशाखा पदाधिकारी।

रमैया कुमार सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 08 अगस्त।रमैया कुमार सिंह को महाराजा कॉलेज आरा का प्रभारी प्रशाखा पदाधिकारी बनाया गया। यह पद उदय राम के प्र.प्र.के सेवानिवृत्त होने के कारण रिक्त हो गया था। प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय ने वरीयता के आधार पर रमैया कुमार सिंह को प्रशाखा पदाधिकारी अधिसूचित किया।श्री सिंह के बनने पर कर्मचारियों में हर्ष का माहौल देखा गया और सब ने मिलकर इन्हें फूल माला बनाकर प्रशाखा पदाधिकारी के कुर्सी पर आसीन कराया। उपस्थित लोगों ने इन्हें पद की गरिमा अनुरूप कार्य करने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय

अपने शुभकामना देते हुए प्राचार्य प्रो राय ने कहा कि ये कॉलेज के एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में लंबे समय से कार्य कर रहे हैं। उनकी ईमानदारी और लगनशीलता से सभी लोग वाकिफ हैं। बधाई देने वालों में प्रो कन्हैया बहादुर सिन्हा, प्रो अनिल कुमार श्रीवास्तव, दिलीप कुमार सिन्हा ,सुशील कुमार सिंह, लाल बाबू यादव, सहित अन्य रहे। सब का अभिवादन स्वीकार करते हुए बड़े शालीनता से रमैया कुमार सिंह ने कहा की कॉलेज की प्रगति, छात्रों की समस्याएं, और कर्मचारियों के हित के लिए सदैव तैयार रहूंगा।

Related posts

चतरा पहुंचे मुख्यमंत्री सोरेन,वर- वधू को दिया आशीर्वाद।

rktvnews

भोजपुर:सहकारिता दिग्गज व पूर्व सांसद अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब।

rktvnews

पटना:मिशन मोड में करें AC/DC एवं UC का निस्तारण: संयुक्त सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने 2 अलग अलग मामलों में की 2 लोगो की गिरफ्तारी।

rktvnews

वाणिज्यिक कोयला खदान वित्तपोषण की दिशा में कोयला मंत्रालय की नई पहल।

rktvnews

ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने संचार मंत्रालय का कार्यभार संभाला।

rktvnews

Leave a Comment