RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

लोकतंत्र को मजबूत बनाने में जुटा खैरागढ़ विश्वविद्यालय!मतदाता जागरूकता की अलख जगा रहे विद्यार्थी।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 07 अगस्त। भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में मतदाता जागरूकता के लिए विविध गतिविधियां सम्पन्न की जा रही हैं। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा आमजन के बीच जाकर मतदान का महत्व बताया जा रहा है। कुलपति पद्मश्री डॉ. ममता (मोक्षदा ) चंद्राकर के मार्गर्दशन तथा कुलसचिव प्रो.डॉ. आई.डी. तिवारी के निर्देशन में मतदाता जागरूकता के लिए इसी प्रकार की अनेक गतिविधियां जारी हैं।
उल्लेखनीय है कि पूरे प्रदेश में विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी है। इसके प्रति जनसाधारण को जागरूक करने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में खैरागढ़ विश्वविद्यालय के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई रोचक और संदेशपरक गतिविधियां की जा रही हैं। विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी (स्वीप) डॉ. अजय पाण्डेय ने बताया कि छात्र-छात्राओं के द्वारा रैली, पोस्टर, स्लोगन, नुक्कड़ और मानव श्रृंखला आदि के माध्यम से मतदाता जागरूकता के अभियान चलाये जा रहें है। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के गोदग्रामों और आसपास के ग्रामों में जाकर छात्र-छात्राओं के द्वारा मतदान के प्रति जागरूकता के संदेश दिये जा रहे हैैं। विश्वविद्यालय के एनएसएस कैडेट्स भी इस अभियान में शामिल हैं। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जाकर भी 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नए मतदाताओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Related posts

लखीसराय:जीविका ने किया रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 23 अप्रैल 24

rktvnews

दरभंगा:लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर विधि व्यवस्था संधारण के लिए डीईओ व एसएसपी ने जारी किया संयुक्त आदेश।

rktvnews

“भीड़” के एक्सक्लूसिव प्रीमियर के साथ सिनेमाई हदें तोड़ने जा रहा है एंड एक्सप्लोर एचडी।

rktvnews

झारखंड:संविधान दिवस के मौके पर समाहरणालय चतरा समेत सभी सरकारी कार्यालय के पदाधिकारियों/ कर्मियों ने लिया संविधान के अनुपालन का संकल्प।।

rktvnews

विशेष ओलंपिक- ग्रीष्मकालीन खेलों के लिए 198 एथलीटों सहित 280 सदस्यों वाला भारतीय दल बर्लिन रवाना हुआ।

rktvnews

Leave a Comment