RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

विवादित खातों की सूचना के बाद भी की गई अवैध रजिस्ट्री के लिए जिलाधिकारी वंदना ने हल्द्वानी और रामनगर के रजिस्ट्रार को किया तलब।

हल्द्वानी/नैनीताल 05 अगस्त।जिलाधिकारी वंदना ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में प्राधिकरण द्वारा रेरा के प्रावधानों के उल्लंघन की सूचना देने के बाद भी विवादित खातों में रजिस्ट्री की शिकायत पर सब रजिस्टार हल्द्वानी एव रामनगर को तलब करते हुए बैठक ली एवम संबंधित को कार्यालय मैं कार्यप्रणाली में सुधारने लाने के निर्देश दिए कहा यदि कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया गया तो संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने सब रजिस्टार से फर्जी एफिडेविट के साथ फर्जी तरीके एवम रेरा के प्रविधानो के नियमों का उल्लंघन कर जो रजिस्ट्री की जा रही है उन पर संज्ञान मिलने पर भी कारवाही न करने के संबंध में नाराजगी व्यक्त करते हुए झूठे शपथ पत्र देने की पुष्टि होने पर दोषी के विरुद्ध सख्त से सख्त विधिक कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को गौलापार क्षेत्र की उन रजिस्ट्रीयो का निरीक्षण करने के निर्देश दिए जिनमें रेरा के प्रावधानों के विषय में लगाया गया शपथ पत्र गलत प्रतीत हो रहा है। यदि जांच में उक्त शपथ पत्र गलत पाये जाते है तो ऐसे रजिस्ट्री कर्ता के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए एफ आई आर दर्ज करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सचिव विकास प्राधिकरण पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह सब रजिस्टार पुरानी हल्द्वानी गोपाल सिंह बिष्ट , सदीप तिवारी,रामनगर प्रताप सिंह रावत उपस्थित थे।

Related posts

बिहार: लोकसभा में गूंजा जवइनिया गाँव में भीषण कटाव व जिले में बाढ़ का मुद्दा,आरा सांसद ने उठाया मुद्दा।

rktvnews

गढ़वा: यातायात नियमो की जागरूकता हेतु छात्रों के बीच सड़क-सुरक्षा टीम द्वारा रोड सेफ्टी काउंसलिंग।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ” संकल्प सप्ताह” कार्यक्रम का उद्घाटन, वरीय पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़कर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना!संकल्प सप्ताह के संचालन को लेकर जिला और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को आवश्यक दिशानिर्देश दिये।

rktvnews

मध्यप्रदेश: भोपाल:भारतीय स्टेट बैंक साहित्यकार मित्र मंडल का विमोचन कार्यक्रम एवं काव्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:राज्यव्यापी प्रतिवाद दिवस पर आरा शहर में गूंजा छात्रों और युवाओं का आक्रोश।

rktvnews

मुख्य सचिव ने युवा महोत्सव 2023 की तैयारियों के संबंधित की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment