RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 19 वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए बंदरों और जंगली सूअरों की समस्या पर फोकस होकर काम करने के दिए निर्देश।

देहरादून/ उत्तराखंड 04 अगस्त।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में उत्तराखण्ड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 19 वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए बंदरों और जंगली सूअरों की समस्या को दूर करने हेतु फोकस होकर काम करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मानव वन्यजीव संघर्ष राहत राशि का वितरण 15 दिनों में सुनिश्चित किए जाने की व्यवस्था बनाने के भी निर्देश देते हुए कहा कि वन्यजीवों के हमले में किसी व्यक्ति की मृत्यु पर राहत राशि को 4 लाख से बढ़ाकर 6 लाख रूपए करने का प्रस्ताव जल्द से जल्द कैबिनेट में लाया जाए। मुख्यमंत्री ने बाघों की संख्या में उत्तराखण्ड राज्य को तीसरे स्थान पर रहने पर बधाई देते हुए कहा कि इसमें स्थानीय लोग बधाई के विशेष पात्र हैं। यह राज्य के क्षेत्रफल को देखते हुए महत्तवपूर्ण उपलब्धि है। वाइल्ड लाइफ टूरिज्म की दृष्टि से इसका व्यापक प्रचार किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स बनाकर युवाओं को इससे जोड़ा जाए। वनों से लगे ग्रामीण इलाकों के लोगों की वन्यजीव संरक्षण में अहम भूमिका है। ऐसे में लोगों को अधिक से अधिक जागरूक भी किया जाए। बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक रेनू बिष्ट, राम सिंह कैड़ा, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु, डीजीपी अशोक कुमार, प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक सहित राज्य वन्य जीव बोर्ड के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: 07 अगस्त को रोजगार शिविर का होगा आयोजन।

rktvnews

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के 10 कर्मचारियों की सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति।

rktvnews

पटना:मनोनीत राज्यपाल नन्द किशोर यादव को डा अनिल सुलभ ने दी बधाई।

rktvnews

अहमदाबाद:अदाणी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुई आईएसएसओ नेशनल गेम्स शतरंज प्रतियोगिता।

rktvnews

मध्यप्रदेश:वीर महापुरूषों की गौरव गाथाओं का संकलन होगा उज्जैन के वीर भारत संग्रहालय में : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

झारखंड:होली और रमजान पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment