RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

दिव्यांगजनों के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही हैं कई योजनाएं : डीसी मोनिका गुप्ता

योगेश को कान की मशीन वितरित करती डीसी मोनिका गुप्ता।

नारनौल/महेन्द्रगढ़ 03 अगस्त।दिव्यांगजनों का आर्थिक उत्थान करने के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। दिव्यांगजनों को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। यह बात उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आज लघु सचिवालय में गांव बेगपुर के दिव्यांग योगेश को कान की मशीन वितरित करते हुए कही।
बेगपुर के दिव्यांग योगेश की बहन प्रज्ञा ने आज डीसी मोनिका गुप्ता को अपने भाई के लिए कान की मशीन के लिए शिकायत रखी। इस पर डीसी ने जिला रेडक्रॉस सचिव को कान की मशीन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। जिला रेडक्रॉस कार्यालय से एसपी सिंह ने उसी समय दिव्यांग योगेश को कान की मशीन उपलब्ध करवा दी। कान की मशीन उपलब्ध करवाने के 10 मिनट बाद ही योगेश ने डीसी मोनिका गुप्ता से बात की और उन्होंने मशीन उपलब्ध करवाने के लिए डीसी मोनिका गुप्ता व जिला रेडक्रॉस सचिव का आभार व्यक्त किया।
डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से रेडक्रास समिति की ओर से समय-समय पर कैंप लगाकर दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरित करवाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि दिव्यांगों की सहायता के लिए रेडक्रास समिति की ओर से व्हीलचेयर, बैसाखी, वाकिंग स्टिक, कान की मशीन, चश्मा व अन्य कृत्रिम अंग दिए जाते हैं। इसके अलावा आमजन की अन्य शिकायत सुनी। उन्होंने इन शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि जो आमजन अपने काम करवाने के लिए कार्यालय में आते हैं संबंधित अधिकारी उनका काम समय पर करें जो भी अधिकारी कार्य के प्रति लापरवाही करेगा उस अधिकारी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि।

rktvnews

चितौड़गढ़:जिले के 50 प्रतिशत मतदान केंद्र रहेंगे कैमरे की नजर में, 744 मतदान केंद्रों पर होगी लाइव वेब-कास्टिंग।

rktvnews

भोजपुर:विद्यार्थी परिषद् ने अपनी16 सूत्री मांगों को एसबी कालेज प्राचार्या को सौंपा।

rktvnews

विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर आक्षेप चिंतनीय:अध्यक्ष फूटाब प्रो के बी सिन्हा

rktvnews

भोपाल:रविरंग महोत्सव:” कहानी का रास्ता” पुस्तक का विमोचन।

rktvnews

रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभा यात्रा केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह होंगे मुख्य अतिथि।

rktvnews

Leave a Comment