RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:किसी भी प्राणी को तकलीफ पहुंचाना इस्लाम के खिलाफ।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 दिसंबर।मदरसा जकरिया, दौलतपुर के बैनर तले मदरसा में जलसा दस्तारबंदी व सीरते सहाबा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता इमारत शरिया, फुलवारी शरीफ के उपाध्यक्ष मुफ्ती सनाउल होदा कासिमी ने की। हाफिज मो. अनस ने कलाम पाक की तिलावत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर जामियातुल इमान, लखनउ के डायरेक्टर मौलाना तौहीद आलम नदवी ने कहा कि किसी भी प्राणी को तकलीफ पहुंचाना इस्लाम के खिलाफ है। अपने बच्चों को वक्त दें और सहाबा की कहानियां सुनाएं। हरेक शख्स के लिए अपना मन साफ रखें। जो शिक्षा आपके पास है, उसे दूसरों तक पहुंचाएं। कोलकाता से आए मुफ्ती वलीउल्लाह ने मदरसे की अहमियत पर प्रकाश डाला। मुफ्ती मुस्तफिज और मो.मेराज ने भी तकरीर की। वहीं झारखंड से आए कारी निसार दानिश ने नात पाक पेश किया। कार्यक्रम में मदरसा के आठ बच्चों को कुरान पाक हिफ्ज करने के लिए पगड़ी बांधकर उपहार भेंंट किया गया। हिफ्ज करने वाले बच्चों में हाफिज मुकर्रम, हाफिज मोअज्जम, हाफिज अब्दुल रहमान(सीतामढ़ी), हाफिज मो.अशरफ(समस्तीपुर), हाफिज मो.अनस(कोलकाता), हाफिज मो.रफी (भागलपुर), हाफिज मो.कैश, और हाफिज मुदस्सिर (आरा) हैं। मदरसा के बच्चों ने दहेज प्रथा के खिलाफ एक नाटक प्रस्तुत किया। मंच संचालन सीतामढ़ी से आए कारी मौलाना नेमतुल्लाह ने किया।

Related posts

चितौड़गढ़:सांवलिया सेठ के मंगला दर्शन से की लाखों श्रद्धालओं ने नववर्ष की शुरूआत।

rktvnews

भोजपुर:एनपीसीआई और ई केवाईसी के लिए ई किसान भवन बड़हरा में शिविर आयोजित।

rktvnews

स्वतंत्रता में साहित्यकारों औऱ कवियों की विशेष भूमिका

rktvnews

बिल्डर के विरोध के बाद भी पंचशील ग्रीन्स 1 में मंदिर के लिये भूमि पूजन।

rktvnews

भगवान श्री कृष्ण के रासलीला का सही अर्थ समझना चाहिए : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

दरभंगा में जीविका दीदियों ने संभाली मतदाता जागरूकता की कमान।

rktvnews

Leave a Comment