RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

हर हर महादेव के गूंज से गुंजायमान हुए शिवालय।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 31 जुलाई।सावन के चौथे सोमवार के दिन भोजपुर जिला के सभी शिवालय हर-हर महादेव की गूंज से गुंजायमान हो उठे। सावन महीने के चौथे और मलमास के कारण अधिक सावन महीने के दूसरे सोमवारी के अवसर पर शिवालयों में महिलाओं, पुरुषों, युवकों, युवतियों समेत श्रद्धालुओं तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किया और फूल, बेलपत्र, शम्मीपत्र,भांग, धतूरा, अबीर, गुलाल, रोली, चंदन आदि चढ़ाकर पूजा अर्चना की। अति प्राचीन कुंङवा शिव मंदिर, भीमपट्टी स्थित सिद्धनाथ बैजू बाबा शिव मंदिर, ब्रहमपुर स्थित बाबा ब्रह्मश्वर नाथ मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना के लिए लगी रही। शिव मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। सीरीज बल्ब और विभिन्न प्रकार के आकर्षक रंगीन लाइटों से शिवालयों को सजाया गया है। शिव भक्ति गीतों और हर हर महादेव की गूंज से वातावरण गुंजायमान हो गया है।

Related posts

देहरादून : मुख्यमंत्री ने 87वें इंटर स्टेट जूनियर एवं यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का किया शुभारंभ।

rktvnews

जैसी दिखी वैसी दुनिया…! :डॉक्टर प्रमिला वशिष्ठ प्रमिल

rktvnews

पर्यटन मंत्रालय ने दुबई में आयोजित अरेबियन ट्रैवल मार्ट 2024 में भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर:गोपाल प्रसाद से पार्टी को मिलती थी पहचान ,वे इस आतंक के दौर से डरे नही उनके जैसे लोगों की है जरूरत : दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

गिरीडीह :मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित पहल: तमिलनाडु से लौटे गिरिडीह के प्रवासी श्रमिकों को मिली हरसंभव सहायता।

rktvnews

छत्तीसगढ़:अमेरा में ग्रामीणों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने की तीखी निंदा की किसान सभा ने, कहा : पेसा और वनाधिकार कानून का खुला उल्लंघन, भाजपा सरकार की नीतियां जिम्मेदार।

rktvnews

Leave a Comment