RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नगर पंचायत की बैठक में लिए गये कई प्रस्ताव।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 31 जुलाई। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक मुख्य पार्षद जुगनू देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कई प्रस्ताव लिए गए और उन पर चर्चा की गई। बैठक मे सभी पार्षदों द्वारा सर्वसम्मति से एनजीओ द्वारा कराए जा रहे साफ-सफाई व्यवस्था को हटाने का निर्णय लिया गया। एनजीओ की जगह पर नगर प्रशासन की देखरेख में नगर क्षेत्र के साफ-सफाई का काम कराने का निर्णय लिया गया। आवश्यक जगहों पर स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव लिया गया। ठोस कचरा प्रबंधन हेतू खरीदारी पर भी चर्चा की गई। बैठक में मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद समेत 13 में से 12 सदस्य उपस्थित थे। वार्ड संख्या 9 की वार्ड पार्षद बबीता देवी अनुपस्थित थीं। बैठक में मुख्य पार्षद जुगनू देवी, उप मुख्य पार्षद झुनिया देवी, कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार, जेई जयनंदन चौधरी, प्रधान सहायक सुशील कुमार, पार्षद मनोज कुमार पासवान, मो शाहिद अनवर उर्फ सगीर, देवंती देवी, कमलेश कुमार  राज, हीरालाल पांडे, संजय कुमार चतुर्वेदी, सहोदरी देवी, आशा देवी, नीलू देवी, आरती देवी आदि उपस्थित थे।

Related posts

गिरीडीह:रफ़्तार घटाओ सुरक्षा बढ़ाओ, जागरूकता अभियान।

rktvnews

मेरा माटी मेरा देश,विभाजन विभिषिका, हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा जिला कार्यालय मे बैठक संपन्न।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:मारपीट के मामले में पांच पर प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:16 नवंबर 23

rktvnews

भोजपुर:7वें वर्षगांठ पर रोटी बैंक जरूरतमंदों में किया भोजन वितरित।

rktvnews

Leave a Comment