RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

महिला कॉलेज में विदाई और स्वागत समारोह आयोजित!महिला कॉलेज के शिक्षक सबसे अच्छे:पूर्व प्राचार्या आभा सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 जुलाई।आज महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय में शिक्षक संघ द्वारा विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन प्राचार्या प्रो मीना कुमारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।इस मौके पर पूर्व प्राचार्या प्रो आभा सिंह को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। तत्पश्चात शाल और पौधा देकर सबको सम्मानित किया गया। संचालन डा प्रीति कुमारी एवं स्नेहा शर्मा तथा धन्यवाद ज्ञापन अनुपमा मैडम ने किया।अपना अनुभव साझा करते हुए डा फरीदा बानो ने कहा की आभा मैम से बहुत कुछ सीखा और कार्य करने का अवसर भी दिया और मीना दीदी लंबे समय से है,अच्छा कर रही है, कालेज की प्रगति के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पूर्व एन एस एस समन्वयक प्रो राजीव कुमार ने प्रो आभा सिंह को सर्व गुण संपन्न,घर से लेकर कई महाविद्यालयों को संभाला और गति दी।ये सादगी,सरलता और विद्वत्ता की त्रिवेणी है।उच्च पद पर आसीन हो इसकी कामना है। मीना जी के नेतृत्व में कालेज प्रगति पथ पर बढ रहा है।अपने अनुभव साझा करते हुए डा विजयश्री ने बताया की शिक्षक संघ के अध्यक्ष, आईक्यूएसी को आर्डिनेटर और एक शिक्षक के रूप में मुझे कभी आभा मैम से कभी तनाव नहीं हुआ बल्कि हर समय कुछ सीखने का अवसर मिला। पांच साल इनके सानिध्य में कैसे गुजर गया पता नहीं चला।प्राचार्या मीना कुमारी ने 27 वर्षों के लंबे कार्य काल के साथ आठ प्राचार्यो के खट्टे-मीठे अनुभव को साझा किया। इन्होंने कहा की आभा सिंह के बारे में कुछ बोलना सूरज को दीपक दिखाना है। इन्होंने कई कालेज के प्राचार्य के पद पर रहकर अपनी कार्यकुशलता से पहचान बनायी, अच्छा नेक ग्रेडेशन से इतिहास बनायी है।ये कुलपति बनकर आए तो बेहद खुशी होगी। इन्होंने कहा की मैं भी कालेज की प्रगति और विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ूंगी।

प्रो आभा सिंह ने उपस्थित सबका आभार व्यक्त करते हुए अपने शैक्षणिक काल से लेकर प्रथम योगदान,माता पिता और गुरु के मार्गदर्शन की चर्चा विस्तार से की। कॉलेज के मुश्किलों की चर्चा में एकाउंटस, छात्राओं से शुल्क न लेना, कोरोना काल की मजबूरियां,नेक ग्रेडेशन में अच्छा ग्रेड, आर्थिक अभाव में कालेज और विभाग चलाना कठिन था लेकिन सभी शिक्षक, कर्मचारियों, संविदा कर्मियों का सहयोग से कालेज उच्चतम स्तर पर है।एक बात गर्व से कहती हूं कि महिला कालेज के शिक्षक सबसे अच्छे हैं।डॉ.प्रिया ,श्रीमती वीनू ,डॉ. विमला,संगीता,स्नेहलता पाठक,मनोज जी सहित अनेकों रहे। शिक्षक संघ की ओर से एक मोमेंट पूर्व प्राचार्य आभा सिंह को दिया गया।

Related posts

नितिन गडकरी ने कहा कि हम बीओटी मॉडल को पुनर्जीवित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे इसे निवेश के अनुकूल और निजी भागीदारी के लिए आकर्षक बनाया जा सके।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर संगोष्ठी एवं काव्य संध्या आयोजित।

rktvnews

राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति ने बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने जिला उद्योग केन्द्र, बक्सर का निरीक्षण एवं उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की।

rktvnews

तो क्या प्रशासन के एक तरफा निर्णय को कंठ तक यूँ ही उतर जाने दूँ…… : अनायास

rktvnews

Leave a Comment