RK TV News
खबरें
Breaking Newsसांस्कृतिक

राजस्थान युवा महोत्सव – 2023 का जमा रंग, ब्लॉक स्तर पर हो रहा प्रतियोगिताओं का आयोजन, उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे युवा।

जयपुर/राजस्थान 23 जुलाई। राजस्थान युवा बोर्ड द्वारा आयोजित किए जा रहे राजस्थान युवा महोत्सव – 2023 में युवाओं की बढ़-चढ़कर भागीदारी देखने को मिल रही है। महोत्सव के प्रथम चरण में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जो 31 जुलाई तक चलेंगी। प्रदेश के विभिन्न जिलों में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में 22 जुलाई से महोत्सव का शुभारंभ हुआ है।
राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम लाम्बा ने बताया कि बड़ी संख्या में 15 से 29 वर्ष की आयु के युवा इस आयोजन में भाग ले रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य प्रदेश की प्रतिभाओं का चयन कर तथा उन्हें प्रशिक्षण व सुविधाएं उपलब्ध करवाकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करना एवं स्वावलम्बी बनाना है।
लाम्बा ने बताया कि राज्य की लुप्तप्राय एवं दुर्लभ लोक कलाओं का संरक्षण-संवर्द्धन करना एवं प्रोत्साहन देना भी इस आयोजन का उद्देश्य है। इन महोत्सवों में विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं यथा- सामूहिक लोक गायन, सामूहिक लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य (कथक, भरतनाट्यम, ओडिसी, मणिपुरी, कुचिपुड़ी), शास्त्रीय एकल गायन (हिन्दुस्तानी), नाटक, चित्रकला, आशु भाषण, स्लोगन लेखन, कविता, शास्त्रीय वाद्य यंत्र (हारमोनियम, तबला, बांसुरी, गिटार, सितार, मृदंग, वीणा) वादन, फोटोग्राफी आदि का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, फड, मांडणा, भित्ति चित्र, रावणहत्था, खड़ताल, मोरचंग, भपंग, अलगोजा, रम्मत, लंगा-मांगणियार, कठपुतली आदि से सम्बन्धित प्रतियोगिताएं भी आयोजित हो रही हैं।
राज्य युवा बोर्ड के सचिव कैलाश पहाड़िया ने बताया कि युवा महोत्सवों में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ युवाओं का करियर मार्गदर्शन भी किया जाएगा। महोत्सव के अंतर्गत 1 अगस्त से 10 अगस्त तक जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। तत्पश्चात राज्य स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

Related posts

बागपत ने बढ़ाया हिंदी का मान, गृह मंत्रालय से मिला ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी का सम्मान।

rktvnews

भोजपुर: स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली को डीडीसी ने हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने डिजिटल परिवर्तन के लिए जनसंख्या पैमाने पर कार्यान्वित सफल डिजिटल समाधान साझा करने के क्षेत्र में सहयोग पर भारत और सिएरा लियोन के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर को मंजूरी दी।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई वीएलई के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की गतिविधियों की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर:एच.डी. जैन कॉलेज में FDP के पांचवें दिन प्रतिभागियों का मूल्यांकन, तीन विशेष सत्र आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment