RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

जिले की विधि व्यवस्था और कानून व्यवस्था को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से की समीक्षा बैठक।

बक्सर/बिहार 22 जुलाई। जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति, भूमि विवाद, विधि व्यवस्था, लोक सेवा केंद्र एवं लोक शिकायत की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आहूत की गई।
जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि यदि एक अंचल में दो थाना हो तो एक पर अंचलाधिकारी एवं दूसरे पर आरओ को उपस्थित रह कर निश्चित रूप से प्रत्येक शनिवारिय बैठक में सम्मिलित होकर भूमि विवाद से संबंधित आवेदनों पर सुनवाई करें।
पुलिस अधीक्षक ने उपरोक्त के संबंध में सभी थानाध्यक्षों को आवश्यक सहयोग करने का निर्देश दिया।
लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम की समीक्षा की गई। लोक शिकायत निवारण में बक्सर पूरे राज्य में पांचवे स्थान पर हैं। जिला पदाधिकारी ने रैंक में प्रगति लाने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश दिए। मापी/अतिक्रमण के लंबित आवेदनों को यथाशीघ्र नियमानुसार निष्पादित करने एवं नियमानुसार समयबद्ध नोटिस निर्गत करने को कहा गया।
आरटीपीएस की समीक्षा की गई। आरटीपीएस के आवेदनों के निष्पादन में बक्सर पूरे राज्य में सातवें स्थान पर हैं। जिला पदाधिकारी महोदय ने आरटीपीएस के लंबित आवेदनों का नियमानुसार, ससमय निष्पादन करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया ।
जिला पदाधिकारी ने सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को नीलाम पत्र वादों का निष्पादन करने हेतु नियमित रूप से शुक्रवार को सुनवाई करने का निर्देश दिया।
विद्यालय वाहन परिचालन के संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर को बक्सर जिला अंतर्गत सभी निजी विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया। जिससे सभी की विभागीय नियमानुसार/निर्देशों के अनुपालन की जांच कराई जा सकें।

Related posts

पटना:नाट्य-साहित्य के पुरोधा थे डा चतुर्भुज, गीत-निर्झर थे विशुद्धानंद : डॉ सुलभ

rktvnews

बेतिया:बालिका को पुत्री के रूप में पाकर खुशियों से भर गया आंगन।

rktvnews

भोजपुर:एफपीओ के लिए हुआ प्रशिक्षण,फार्मर्स प्रोड्यूसर्स कंपनी के माध्यम से कृषक होंगे खुशहाल:डा पी के द्विवेदी

rktvnews

बीत रहे दर्द का बदला देश की जनता 2024 के चुनाव में बीजेपी को सत्ता से हटाकर खुद ब खुद लेंगी:प्रमोद दुबे

rktvnews

विहंगम योग जिला कार्यालय का उद्घाटन ।

rktvnews

भारत ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक वापसी का जश्न मनाया; डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत ने अंतरिक्ष की दुनिया में एक स्थायी जगह बनाया

rktvnews

Leave a Comment