RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

जिलाधिकारी का जनता दरबार।

नवादा/बिहार 21 जुलाई।आशुतोष कुमार वर्मा जिला पदाधिकारी, नवादा ने आज समाहरणालय के सभाकक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। आज की जनता दरवार में कुल 45 आवेदन आये, जिसमें कई आवेदनों को ऑन स्पाॅट निष्पादन कर दिया गया।
आज की जनता दरबार में आपूर्ति, विद्युत, भूमि विवाद, राजस्व, मद्य निषेध, शिक्षा, भू अर्जन, पारिवारिक विवाद, अतिक्रमण, आपदा, राशन कार्ड आदि से संबंधित मामले आए।
जिलाधिकारी ने सभी फरियादियों से बारी-बारी से स्वयं समस्याओं बड़े धैर्य से सुने और उसको समाधान करने का आश्वासन दिया। कई आवेदनों को ऑनस्पॉट निष्पादन कर दिए और शेष आवेदनों को संबंधित अधिकारियों के पास भेज कर 1 सप्ताह के अंदर निवारण करने का निर्देश दिया गया।
आज जनता दरबार में हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र पर योग प्रशिक्षक योगेन्द्र कुमार, वीणा देवी, विभा देवी एवं अन्य के द्वारा योग प्रशिक्षकों को लम्बे समय से वेतन नहीं देने के संबंध में आवेदन दिया गया। प्रखंड-मेसकौर, साकिन-पथरा के बबीता देवी द्वारा जबर्दस्ती जमीन को दखल करने के संबंध में आवेदन दिया गया। केन्द्र-पूर्णाडीह, कोड सं0-260, पो0-ननौरा (कुर्मा) के आंगनबाड़ी सेविका सुनीता कुमारी ने आंगनबाड़ी केन्द्र में चापाकल लगाने के संबंध में आवेदन दिया। प्रखंड हिसुआ नौवावागी, नगर परिषद वार्ड नं0-23 के मसोमात रूबी देवी द्वारा आवेदन में दिया गया कि मेरे पति की मृत्यु हो जाने से हम बेघर हो गये हैं, इसलिए मुझे जमीन देने की कृपा करें। प्रखंड-नवादा सदर, राजेन्द्र नगर के पंकज कुमार द्वारा अनुकम्पा के आधार पर नियुक्त करने के संबंध में आवेदन दिया गया। सभी आवेदनों को जिला पदाधिकारी के द्वारा संबंधित अधिकारियों से बात कर तुरंत निष्पादित करने का निर्देश दिया गया एवं कुछ आवेदनों को संबंधित पदाधिकारियों के पास जाॅच कर कार्रवाई हेतु भेज दिया गया।
आज की जनता दरबार में उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता नवादा, दीपक कुमार मिश्र उप विकास आयुक्त नवादा, राजीव रंजन वरीय उपसमाहर्ता,अमु अमला वरीय उपसमाहर्ता, सत्येन्द्र प्रसाद जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के आलोक में स्ट्रांग रूम गठन के तदर्थ पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी(पंचायत)-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के द्वारा चाईबासा शहर स्थित महिला कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया गया।

rktvnews

चतरा:वनाधिकार अधिनियम एवं वन (संरक्षण एवं संवर्धन) अधिनियम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

बिहार: बक्सर: डीएम की उपस्तिथि में 28 लाख रुपए के जब्त शराबों का किया गया विनिष्टिकरण।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर उर्वरक अनुज्ञप्ति धारक के लिए 15 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ।

rktvnews

देवघर:आमजनों के समस्याओं का त्वरित निदान करने के उदेश्य से आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन जिले के सभी 194 पंचायतों में किया जायेगा:उपायुक्त

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की नीलाम पत्र वादों की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

Leave a Comment