RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

अनवार खां उर्फ धनु की निर्मम हत्या जघन्य अपराध हैं -क्यामुद्दीन अंसारी

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह )18 जुलाई।चकियां मे 23 वर्ष के एक युवक अनवार खां उर्फ धनु की हत्या की सूचना मिलते ही भाकपा माले की एक टीम ने चकियां गांव का दौरा किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात की और इस घटना की जानकारी ली।
भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी ने अनवार खां हत्याकांड की कड़े शब्दों मे निन्दा की,तथा इस हत्याकांड मे शामिल सभी अभीयुक्तों को यथाशीघ्र गिरफ्तार कर जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग की।
भाकपा माले नेता ने कहा कि पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपया मुआवजा शीघ्र दी जाय।
भाकपा माले नेताओं का कहना है कि मामुली बकरी बांधने के विवाद के बाद हत्या को सभ्यसमाज कभी भी स्वीकार नहीं करेगा।इस तरह के जघन्य अपराध की घोर निन्दा करता है तथा अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और जल्द से जल्द सजा की मांग करता है।
भाकपा माले की इस टीम मे भाकपा माले आरा सादर प्रखंड सचिव व राज्य कमिटी सदस्य विजय ओझा,आरा नगर सचिव दिलराज प्रीतम,जिला कमिटी सदस्य निरंजन कुमार केशरी,प्रखंड कमिटी सदस्य विनोद चौधरी, गणेश राम,युवा नेता पवन कुमार, इस्लाम खां,बब्लू खां,जनाब जुमन साहब सरवण पासवान व अन्य शामिल थे।

Related posts

मोतिहारी:सदर अस्पताल में डीएम ने सर्वजन दवा खाकर किया फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत।

rktvnews

गाजीपुर:पूर्व थलसेना अधिकारी भरतनाथ तिवारी के निधन पर सर्वदलीय शोक श्रद्धांजलि सभा में की गई काव्यांजलि अर्पित।

rktvnews

भोजपुर:अवधेश नारायण सिंह के बिहार विधान परिषद के निर्विरोध सभापति निर्वाचित होने पर भोजपुर जिले में खुशी की लहर।

rktvnews

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक भेंट : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री को भेंट किया बिलासा देवी केवट का मोमेंटो।

rktvnews

उद्योग विभाग की चार परियोजनाओं का उद्योग मंत्री ने किया उद्घाटन!बिहार के इंडस्ट्रियल एरिया को बेहतर बनाने के लिए बिहार सरकार संकल्पित: मंत्री

rktvnews

डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग रहे अलर्ट! रोकथाम के लिए प्रभावी रूप से करें कार्य:जिलाधिकारी, सारण

rktvnews

Leave a Comment