RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

प्रशिक्षण प्रभारी को प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित।

सम्मानित करते अरविंद पाण्डेय पुलिस महानिदेशक सह असैनिक सुरक्षा आयुक्त बिहार।

शाहपुर/भोजपुर( राकेश मंगल सिन्हा) 16 जुलाई।भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के करजा गाँव निवासी तथा नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षण प्रभारी गणेश जी ओझा को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान आनंदपुर बिहटा मे आयोजित 12 दिवसीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण, आपदा प्रबंधन, आपदा प्राधिकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में महानिदेशक नागरिक सुरक्षा के अवर सचिव ललित कुमार ने नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षण प्रभारी पूर्व इंस्पेक्टर एसडीआरएफ गणेश जी ओझा को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। गणेश जी ओझा को आपदा प्रबंधन का कुशल अनुभव प्राप्त है। उन्हें बाढ़, भूकंप, अगलगी, ठनका चक्रवात, सड़क दुर्घटना तथा डूबने की घटना में बचाव करने आदि मे महारत हासिल है। लोग उन्हें आपदा का फरिश्ता कहते हैं उन्होंने लगभग 68 लोगों की जान बचाई है। उन्होंने अनेकों सड़क दुर्घटना में लोगों का बचाव कर अस्पताल पहुंचाया तथा डूबते व्यक्ति, बच्चों, दिव्यांगों और महिलाओं को बचा कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 10 जून 24

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत का किया निरीक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:कटनी में संपन्न हुई अपना दल (एस) की कार्यकर्ता बैठक, सदस्यता अभियान को मिली गति।

rktvnews

चतरा:खाद्यान्न वितरण समय पर सुनिश्चित करें : उपायुक्त

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में अंतरधार्मिक बैठक में भाग लिया।

rktvnews

बेतिया:जिलाधिकारी ने मैट्रिक परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment