RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति लागू करने सहित पाँच सूत्री मांगों के समर्थन में जाप कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम।

रोहतास/बिहार 16 जुलाई।आज जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पु यादव के नेतृत्व में राज्यव्यापी सड़क जाम के आयोजन के तहत जाप रोहतास के जिला अध्यक्ष ई विशाल कुशवाहा की अध्यक्षता में शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति लागू करने,किसानों को फसल के लिए खाद की उपलब्धता कराने,पाली पुल तथा नासरीगंज धुस के पुल का निर्माण कराने,खेतो के अंतिम छोर तक नहर,करहा द्वार सिंचाई की व्यवस्था कराने,सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर रोहतास जिला के जाप कार्यकर्ताओं ने भी सासाराम पोस्ट आफिस चौराहे पर सड़क जाम कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में मौजूद युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष तोराब नियाजी ने कहा कि बिहार सरकार बिहारी छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। युवा परिषद के जिला अध्यक्ष रोहित आनंद ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि डोमिसाइल नीति सहित पांच सूत्री मांगे पूरी नही हुई तो पार्टी बिहार बंद को मजबूर होगी। कार्यक्रम में जाप रोहतास के जिला प्रधान महासचिव विनोद सिंह यादव,छात्र परिषद के जिला अध्यक्ष जक्की,कार्यकारी जिला अध्यक्ष राहुल कुमार,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सरफूदीन अंसारी,महिला प्रकोष्ठ के रिजवान खातून,हसीना बानो,राजेश कुशवाहा,डब्लू पासवान जितेश गुप्ता,अमित,रवि रंजन,पंकज,साकिब खान,जाकिर,अब्दुल गफार, नासिर,लाडली प्रवीण,लोकैया बनो,रजिन्द्र यादव सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related posts

इंदौर:डॉ. अतुल मलिकराम की अध्यक्षता में ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई बाबा साहेब की जयंती।

rktvnews

लखीसराय:नशामुक्त भारत खुशहाल भारत का संकल्प,नशा के खिलाफ जीविका दीदियों ने निकाली रैली।

rktvnews

गंगा किनारे आर्सेनिकयुक्त जल और घटते भू जल स्तर को आयोजित धरने में बिहार सरकार पर जम कर बरसे भाजपाई।

rktvnews

इस वर्ष शुक्रवार को पड़ने वाला सतुआन होगा शुभ फलकारी:ज्योतिषाचार्य संतोष।

rktvnews

भोजपुर:विजयादशमी पूर्व बालदेव साहू डीएवी. में बच्चों द्वारा डाँडिया तथा गीत-संगीत की प्रस्तुति।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 11-12 जुलाई को मुंबई, महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment