RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

31वी राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस-23 की तैयारी पर कार्यशाला!एकदिवसीय जिला स्तरीय शिक्षक दिशा- निर्देशन सह प्रशिक्षण आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 15 जुलाई।आज एस एन मेमोरियल स्कूल के सभागार में साइंस फॉर सोसायटी एवं जिला शिक्षा विभाग,भोजपुर के संयुक्त तत्वावधान में परियोजना के मुख्य विषय” स्वास्थ्य और कल्याण के लिए परितंत्र को समझना” के आलोक में एक दिवसीय जिला स्तरीय शिक्षक दिशा- निर्देशन सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की निर्देशिका स्मिता सिंह एवं डॉक्टर भगवान मिश्रा एवं जिला समन्वयक डॉ संगीता कुमारी ,अजय जैन ,सुधीर कुमार एवं मनोहर कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित से हुआ। कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ किया गयाl कार्यशाला में जिले के लगभग 100 (एक सौ)विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे lमंच का संचालन मनोहर कुमार ने कियाl पूर्व बाल वैज्ञानिक आर्य नारायण, सतीश राज एवं साहिल कुमार ने अपने प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किए lकार्यक्रम को सफल बनाने में जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी की अहम भूमिका रहीlधन्यवाद ज्ञापन जिला समन्वयक डॉ संगीता कुमारी बाल विज्ञान कांग्रेस(टी .ए .जे.+2विद्यालय धमार) ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम के औपचारिक समापन की घोषणा की और और यह भी बताया कि जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रोजेक्ट प्रतियोगिता अक्टूबर में होगीl

Related posts

वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी, एवीएसएम, एनएम ने नौसेना के उप प्रमुख का पदभार संभाला।

rktvnews

गोट वैली योजना अंतर्गत जनपद स्तरीय गोट वैली क्रियान्वयन, मूल्यांकन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता संपन्न।

rktvnews

साहित्य सम्मेलन में चर्चित कवयित्री सुधा कुमारी जूही की पुस्तक “समंदर का शहर” का हुआ लोकार्पण।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 73वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का किया उद्घाटन।

rktvnews

दुमका: नगर पालिका चुनाव को ले जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक।

rktvnews

जनजातीय युवा एक्सचेंज कार्यक्रम (TYEP) में भाग लेने वाले युवा प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment