RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

सावन की पहली शिवरात्रि पर गूंज उठे शिवालय

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 15 जुलाई।भोजपुर जिला के सभी क्षेत्रों में सावन की पहली शिवरात्रि पर विभिन्न शिवालय हर-हर महादेव की गूंज से गूंज उठे। इस अवसर पर सुबह से ही बड़ी संख्या में स्त्री – पुरुष, युवक-यवती और श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर बेलपत्र, शम्मी पत्र, भांग, धतूरा,फूल, रोली, चंदन, अबीर, गुलाल, अबरख आदि चढ़ाकर भोले बाबा की पूजा अर्चना की। शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सावन महीने की इस शिवरात्रि के दिन प्रदोष व्रत भी पड़ा है। सावन की पहली शिवरात्रि और प्रदोष एक साथ एक ही दिन होने के कारण इसका विशेष महत्व हो गया है। बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने शिवरात्रि एवं प्रदोष का व्रत रखा है। ऐतिहासिक एवं अति प्राचीन कुंङवा महादेव शिव मंदिर, भीमपट्टी स्थित प्रसिद्ध सिद्धनाथ बैजू बाबा शिवमंदिर,  ब्रह्मपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा बरमेश्वर नाथ मंदिर सहित विभिन्न गांवों के विभिन्न शिवालयों में पूजा अर्चना के लिए लोगों का तांता लगा रहा।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने चिंता व्यक्त की कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो लोग एक बार सत्ता में थे, वे राष्ट्र-विरोधी बातें फैला रहे हैं और हमारे लोकतंत्र को चुनौती दे रहे हैं।

rktvnews

भारत में कोयला आयात में कमी।

rktvnews

केंद्रीय मंत्रीअश्विनी वैष्णव ने रेल, संचार और इलेक्ट्रोनिक्स तथा आईटी मंत्रालयों के लिए वार्षिक क्षमता निर्माण योजना आरंभ की।

rktvnews

एनटीआईपीआरआईटी ने आईटीयू एरिया कार्यालय और इनोवेशन सेंटर के सहयोग से “मानकीकरण अंतर को पाटने” पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की।

rktvnews

भोजपुर: युवक की हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च।

rktvnews

अपने भारत की मातृशक्तियों का हृदय रहता है सदा कोहिनूर,सती सावित्री ने किया था यमराज के भी गुरूर को चकनाचूर, रानी लक्ष्मीबाई ने तोड़ा था अच्छे-अच्छे सुरमाओं को किया था चूर -चूर:डॉ.राजेश कुमार गौतम –

rktvnews

Leave a Comment