RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

जिलाधिकारी ने कृषि विभाग के कार्यों की योजनाओं की कार्यान्वयन हेतु चयन कार्यों की समीक्षा बैठक ।

रोहतास/बिहार 14 जुलाई।आज जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष आत्मा रोहतास धर्मेंद्र कुमार के द्वारा कृषि विभाग के द्वारा कराये जा रहे कार्यो एवं विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन हेतु योजनाओं के चयन आदि कार्यों की समीक्षात्मक बैठक की गयी। जिसमें उप विकास आयुक्त रोहतास शेखर आनंद, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सहायक निदेशक उद्यान, जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं जिला मत्स्य पदाधिकारी के द्वारा भाग लिया गया। उक्त बैठक में कृषि विभाग के द्वारा चयनित योजनाओं की समीक्षा की गयी।
जिला कृषि पदाधिकारी रोहतास के द्वारा बताया गया कि रोहतासगढ़ पंचायतन्तर्गत ग्राम-माधा, मानु एवं ताराडीह को सम्मिलित किया गया। उल्लेखनीय उक्त ग्राम रोहतासगढ़ पंचायत के नीचे के ग्रामों का चयन किया गया है, जबकि पंचायत के उपरी सतह के ग्रामों का चयन होना चाहिये, क्योंकि अभी रोहतासगढ़ के उपरी सतह के ग्रामों के किसानों को विशेष रूप से तत्काल समय में लाभान्वित किये जाने की आवश्यकता प्रतीत होता है। ऐसी स्थिति समीक्षोपरान्त निम्नांकित निर्देश दिया गया:-
1. जिला कृषि पदाधिकारी रोहतास को निर्देश दिया गया कि रोहतासगढ़ पंचायत के अन्तर्गत जिन नीचले हिस्से के ग्रामों का जो चयन किया गया है, उसके स्थान पर जिला सहकारिता पदाधिकारी, परियोजना निदेशक आत्मा के साथ संयुक्त रूप से क्षेत्र भ्रमण कर पहाड़ के ऊपर स्थित ग्रामों का चयन कर योजनाओं का क्रियान्वयन कराये जाते हेतु प्रस्ताव तैयार कर उपस्थापित करना सुनिश्चित करें।
2. जिला कृषि पदाधिकारी रोहतास एवं परियोजना निदेशक आत्मा को निर्देश दिया गया कि आत्मा योजना के कार्यान्वयन हेतु प्रखंड स्तर पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधकों, सहायक तकनीकि प्रबंधक एवं लेखापाल के नियुक्ति से संबंधित पदवार रिक्तियों का कुल विवरण तथा उसके विरुद्ध कितने आवेदन पत्र प्राप्त हुये है, विभाग द्वारा दिये गये मार्गदर्शिका के अनुसार रोस्टर आदि के नियमों का बिन्दुवार पूर्ण प्रक्रियाओं का अनुपालन करते हुये जांच-पड़ताल कर प्रतिवेदन अविलंब उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Related posts

दुल्हन के गांव के बदले शमशान जायेंगे बाराती!सड़क दुर्घटना में दूल्हे की मौत।

rktvnews

सरकार घरेलू रक्षा उत्पादन को बढ़ाने की दिशा में और सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध है: रक्षा सचिव

rktvnews

भोजपुर:हरि नारायण उच्च विद्यालय मे प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग मेला आयोजित।

rktvnews

छत्तीसगढ : ठाड़पथरा में पर्यटन को बढ़ावा देने विविध गतिविधियों का आयोजन।

rktvnews

पटना: सहकार भारती के स्थापना दिवस पर बोले महामंत्री सबको स्वरोजगार देना प्राथमिकता।

rktvnews

17 जून 23 दैनिक पञ्चांग ज्योतिषाचार्य- संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment