RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति ने किया सर जीवाजी राव सिंधिया म्यूजियम का अवलोकन।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 13 जुलाई।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अपने ग्वालियर प्रवास के दौरान सर स्व. जीवाजीराव सिंधिया म्यूजियम का अवलोकन किया। इस दौरान राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया थे। जल संसाधन मंत्री एवं मिनिस्टर इन वेटिंग तुलसी सिलावट, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मंत्रि-परिषद के अन्य सदस्यों एवं सांसद विवेक नारायण शेजवलकर आदि ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का स्वागत किया।
म्यूजियम आगमन पर राष्ट्रपति का लोक एवं शास्त्रीय नर्तकों ने परंपरागत तरीके से स्वागत किया। राष्ट्रपति ने महाराजा जीवाजीराव सिंधिया की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर पुष्प अर्पित किए। राज्यपाल और मुख्यमंत्री चौहान ने भी पुष्पांजलि दी।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी धर्मपत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को समृद्धशाली और गौरवशाली मराठा इतिहास के बारे में उन्हें बताया। साथ ही मानचित्र के जरिये वर्ष 1758 में मराठा साम्राज्य के विस्तार की जानकारी दी। राष्ट्रपति ने मराठा इतिहास और संस्कृति से जुड़ी कलाकृतियों को देखा।
राष्ट्रपति ने संग्रहालय के अवलोकन के दौरान स्कूली बच्चों से भेंट कर उन्हें टॉफी बाँटी तथा बातचीत की। दिव्यांग बालक से भी उन्होंने बातचीत की। उन्होंने दरबार हॉल में गणमान्य नागरिकों से भी बातचीत की।
राष्ट्रपति ने संग्रहालय में लोक कला एवं शिल्प प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। लोक कलाकारों से उनके कला-शिल्पों और कला के बारे में जानकारी प्राप्त की। हैंडलूम पर साड़ी बुन रहे बुनकर, लोक-चित्रकार, लकड़ी की कलाकृतियाँ, माटी के बर्तन बनाने वाले कलाकार की कलाकृतियों की सराहना की, पिछले 60 वर्षों से सिंधिया राजवंश की पगड़ी बांधने वाले कलाकार मोहम्मद रफीक अहमद से भेंट कर उसकी कला को भी सराहा। राष्ट्रपति ने टेराकोटा व्हील पर मिट्टी के बर्तन बना रहे छैलन बिहारी प्रजापति और कालीन बुनकर राकेश सविता से भी भेंट की।
राष्ट्रपति मुर्मु ने स्कूली बच्चों, सभी कलाकारों, लोक नर्तकों, शास्त्रीय नर्तकों के साथ समूह फोटो भी खिंचवाया।

Related posts

चतरा:राज्य के मंत्री सत्यानन्द भोक्ता पहुंचे समाहरणालय चतरा!किया नव चयनित शिक्षिकाओं के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण।

rktvnews

भोपाल:भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर राज्यपाल ने किया पुण्य स्मरण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में वर्ष-2026 तक देश होगा नक्सलवाद से मुक्त : अमित शाह

rktvnews

भोपाल:पुरातत्वविद् डॉ. वाकणकर ने पुरातत्व को बनाया जन आंदोलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

गोपालगंज:जिला पदाधिकारी डाॅ0 नवल किशोर चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात द्वारा सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

rktvnews

इंदौर में 2600 कॉलोनियों की गाइडलाइन दरों में वृद्धि का प्रस्ताव, 158 नई लोकेशन भी जोड़ी जाएंगी।

rktvnews

Leave a Comment