RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 11जुलाई।विश्व जनसंख्या दिवस पर, जिला स्वास्थ्य समिति भोजपुर के द्वारा आज परिवार कल्याण पखवारा के तहत ,जनता में परिवार नियोजन कार्यक्रम की जागरूकता के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया गया ।इस रैली का उद्घाटन जिलाधिकारी कार्यालय के पास जिलाधिकारी राजकुमार ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना कर किया। इस साइकिल रैली में एनएसएस एवं एनसीसी के काफी कैडेट एवं सदस्य करीब 70 की संख्या में विभिन्न तरह के बैनर, झंडा एवं स्लोगन के साथ परिवार कल्याण कार्यक्रम का प्रचार करते रहे। इस रैली का स्लोगन थीम है “आजादी के अमृत महोत्सव में हम ले यह संकल्प ,,परिवार नियोजन को बनाएंगे खुशियों का विकल्प” ।रैली को झंडी दिखाकर रवाना करने में परिवार कल्याण विभाग के नोडल अफसर एसीएमओ डॉक्टर के एन सिन्हा एवं केयर इंडिया की प्रमुख मैडम थी। इस कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य समिति के डैम अश्विनी , डीपीएम रवि , डीएमनई धनंजय ,डीपीसी मोदी , डीसीएम विनीत , एसीएमओ कार्यालय के प्रधान लिपिक रामजी बाबू ,आलोक ,तारकेश्वर, राणा ,केयर इंडिया के डॉ आसिफ और इस कार्यक्रम की सहयोगी संस्था केयर इंडिया के साथ PCI PSI pfi unfpa के भी सदस्य कार्यक्रम के आयोजन में मदद सक्रिय रूप से शामिल थे।
विदित हो कि आज से 31 जुलाई तक यह परिवार कल्याण पखवारा मनाया जाएगा ।जिसके तहत स्थाई एवं अस्थाई परिवार कल्याण के अनेक विधियों का संचालन किया जाएगा। इसके तहत विभिन्न प्रकार के बंध्याकरण, नसबंदी ऑपरेशन के साथ अस्थाई विधि अंतरा copper-t माला N ,छाया, कंडोम आदि का वितरण एवं योग्य लोगों को लगाया जाएगा।
आम जनता, जनप्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य विभाग के अलावा अन्य विभागों से भी आग्रह करते हुए अनुरोध किया गया कि देश की उन्नति, प्रगति के लिए, तथा राष्ट्रीय कार्यक्रमो की सफलता के लिए, परिवार कल्याण पखवारा में भरपूर प्रचार प्रसार का सहयोग करते हुए ,योग्य लोगों को भेजकर इससे लाभ उठाने हेतु प्रेरित करने की बात कही गई।

Related posts

नारनौल:8वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2023 हेतु खिलाड़ियों का प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 1 से 4 तक ताऊ देवीलाल स्टेडियम पंचकूला में।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने संगारेड्डी, तेलंगाना में 6,800 करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

rktvnews

दक्षिण सूडान का संसदीय शिष्टमंडल राष्ट्रपति से मिला।

rktvnews

पिछली सरकारों की प्राथमिकता में कभी किसान नहीं रहे: शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

इस वर्ष का पितृपक्ष मेला होगा ऐतिहासिक! पानी पीने के लिए मिलेगा गंगाजल।

rktvnews

भोजपुर: स्टेप बाय स्टेप क्लासेस ने सफल विद्यार्थियों को किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment