RK TV News
खबरें
Breaking News

बाढ़ प्रबंधन को लेकर मुख्यमंत्री ने की उपायुक्त मोनिका गुप्ता के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग।

साउथ हरियाणा की नदियां नॉर्थ हरियाणा को बचाएंगी बाढ़ से,कृष्णावती व दोहान नदी में डाला जा रहा पानी!जिला के शहरों व गांवों में बाढ़ से निपटने के पुख्ता प्रबंध : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

नारनौल/महेंद्रगढ़ 10 जुलाई। नॉर्थ हरियाणा को बाढ़ से बचाने के लिए साउथ हरियाणा की नदियां काम आएंगी। प्रदेश के कुछ हिस्सों में पिछले 3 दिनों से लगातार हो रही बारिश का पानी अब दक्षिणी हरियाणा की कृष्णावती व दोहान नदी में डाला जाएगा। इससे जिला में जलस्तर में बहुत अधिक सुधार होगा और किसानों को फायदा होगा। ऐसे में अधिकारी सुनिश्चित करें कि बारिश के सीजन में जिला के शहरों में जलभराव ना हो और अधिक से अधिक पानी नदियों में डाला जाए। ये निर्देश उपायुक्त मोनिका गुप्ता आईएएस ने आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ बाढ़ प्रबंधन को लेकर हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों को दिए।

उन्होंने कहा कि फिलहाल 2 दिन से दोहान नदी में 200 क्यूसेक पानी डाला जा रहा है। इसके अलावा आज से कृष्णावती में भी पानी डालना शुरू कर दिया है। इससे जिला के‌ किसानों को बहुत अधिक फायदा होगा। जवाहरलाल नेहरु फीडर से महेंद्रगढ़ कनाल में फिलहाल 750 क्यूबिक पानी चल रहा है जो की अब धीरे धीरे ओर बढ़ाया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा पानी रिचार्जिंग के लिए यूज किया जा सके।

डीसी ने कहा कि जिला में मानसून के सीजन को देखते हुए अभी से तैयारी रखें। किसी भी शहर व गांव में जलभराव नहीं होना चाहिए।

उन्होंने बताया कि जिला में सिंचाई विभाग के पास 9 डीजल व 10 बिजली के पंप मौजूद हैं। बीडीपीओ व एमसी की तरफ से डिमांड पर ये सेट उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।‌ फिलहाल 14 पंप विभिन्न विभागों की डिमांड पर स्थापित किए जा चुके हैं। जिला के सभी शहरों व गांव में बाढ़ से निपटने के लिए भी पुख्ता प्रबंध रहेंगे।

वी सी के दौरान मौजूद उपायुक्त मोनिका गुप्ता

उन्होंने डीएमसी को निर्देश दिए कि वे सभी शहरों में नालों की सफाई का निरीक्षण करें ताकि अत्यधिक बारिश होने की सूरत में जल्द से जल्द पानी की निकासी हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सड़कों का भी निरीक्षण करें। कहीं भी मिट्टी के कटाव के कारण हादसा नहीं होना चाहिए।

उपायुक्त ने बताया कि जिला में बाढ़ से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। नागरिक आपात स्थिति में 01282-251209 पर सूचना दे सकते हैं।

इस बैठक में डीएमसी अनुराग ढालिया, एसडीएम महेंद्रगढ़ हर्षित कुमार, एसडीएम नारनौल मनोज कुमार, एसडीएम कनीना सुरेंद्र कुमार तथा सिंचाई विभाग के एक्सईएन आशुतोष यादव के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Related posts

गोला बारूद की सुविधायुक्त टारपीडो सह मिसाइल बार्ज नौका एलएसएएम 20 (यार्ड 130) का जलावतरण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 09 फ़रवरी 25

rktvnews

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश में नक्सलवाद से अति प्रभावित जिलों की संख्या घटकर सिर्फ 6 रह गई है।

rktvnews

भोजपुर: कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण कार्यक्रम के तहत धान की उन्नत खेती विषय पर दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

संत विनोबा की 128वीं जयंती मनायी गयी!स्वतंत्रता आंदोलन के अजेय योद्धा थे संत विनोबा भावे:पूर्व कुलपति आचार्य धर्मेंद्र

rktvnews

भोजपुर:महेश्वर क्रांतिकारी सांस्कृतिक धारा की नींव के पत्थर : जितेंद्र कुमार

rktvnews

Leave a Comment