RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक जिलाधिकारी ने की।

रोहतास/बिहार 10 जुलाई।आज जिला पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार के द्वारा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक की गई। जिसमें जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी सहायक गोदाम प्रबंधक, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सभी डीएसडी संवेदक एवं जन वितरण प्रणाली दुकान संघ के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों के द्वारा भाग लिया गया।
उक्त बैठक में खाद्यान्न उठाव एवं वितरण, जन वितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण, नए राशन कार्डो का निर्गमन, राशन कार्ड लाभार्थियों के आधार सीडिंग आदि विषयों पर विस्तृत रूप से समीक्षा की गई।
समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा निम्न निर्देश दिए गए।

सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि निरीक्षण करते हुए शत प्रतिशत खाद्यान्न का उठाव एवं वितरण संबंधी कराना सुनिश्चित करेंगे।
जिला पदाधिकारी द्वारा जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि आगामी बैठक में राशन कार्ड रद्दीकरण से संबंध में मृत व्यक्तियों, पलायन, विवाहित राशन कार्ड लाभार्थियों की प्रखंडवार प्रतिवेदन के साथ भाग लेना सुनिश्चित करेंगे।
प्रखंड बिक्रमगंज के अंतर्गत विक्रेता जन वितरण प्रणाली दुकान के विक्रेता शंभू पासवान संबध स्व० हरिहर सिंह के दुकान पर अनियमितता पाई गई है इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि विक्रेता की अनुज्ञप्ति रद्द करने की दिशा में अविलंब कार्रवाई करेंगे। साथ ही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, बिक्रमगंज से कारण पृच्छा की गई।
राजपुर प्रखंड के गोदाम में खाद्यान्न डिस्पैच के संबंध में प्राप्त अनियमितता के संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम,रोहतास को निर्देश दिया गया कि प्रखंड राजपुर के सहायक गोदाम प्रबंधक को अगले आदेश तक राजपुर के प्रभार से हटाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही संबंधित डीएसडी संवेदक को काली सूची में डालने हेतु आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि खाद्यान के परिवहन वाले वाहनों में GPS बंद होने की शिकायत प्राप्त हो रही है, इस संबंध में जिला प्रबंधक को निर्देश दिया गया की जीपीएस को अनवरत रूप से चालू रखना सुनिश्चित करें।

Related posts

देशी शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर: उपविकास आयुक्त ने की मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के प्रगति की समीक्षा,दिए योजनाओं के शीघ्र निष्पादन के निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट–2026:‘सशक्त भारत के लिए एआई आधारित सुशासन’ सॉल्यूशंस के प्रदर्शन से ‘एमपी पेवेलियन’ बना आकर्षण का केंद्र।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

रायपुर : असाधारण जज़्बे के साथ झारखंड की पहलवान पूनम ने करियर खत्म कर देने वाली चोट से पार पाते हुए 9 साल के खिताबी सूखे को किया समाप्त।

rktvnews

Leave a Comment