RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

एक दिवसीय नियोजन सह व्यवसायिक मार्ग दर्शन मेले का जिलाधिकारी ने किया उद्धघाटन।

बक्सर/ बिहार 08 जुलाई।आज जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा जिला नियोजनालय बक्सर के तत्वधान में संयुक्त श्रम भवन परिसर में एक दिवसीय नियोजन सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।
जिला पदाधिकारी ने वहां उपस्थित सभी युवकों से अपील किया कि वे सरकारी नौकरी या बेहतर रोजगार के इच्छुक हो फिर भी मेला में आई हुई कंपनियों के माध्यम से रोजगार प्रारंभ कर अन्य विकल्पों को तलाश कर सकते हैं।
मेला में कुल 24 निजी क्षेत्र के कंपनियों द्वारा स्टॉल लगाया गया था एवं कुल रिक्तियां 1000 दर्शाई गई। इसके अलावा व्यवसायिक मार्गदर्शन हेतु चार स्टॉल लगाए गए थे जिनमें जीविका, डीआरसीसी, RSETI, प्रमुख थे। मेले में सूचना मिलने तक कुल 1143 युवक-युक्तियां उपस्थित हुए। मेले में प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक कुल 881 बायोडाटा प्राप्त हुए हैं जिसमें स्थल पर 136 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इसके अतिरिक्त कुल 151 युवाओं को मार्गदर्शन दिया गया।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर पैक्स चुनाव में कमलावती देवी को मिला ताज।

rktvnews

गोद और पालने के शौकीन है नीतीश कुमार- प्रशांत किशोर

rktvnews

एक उच्च स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने बेलेम, ब्राजील में जी-20 की डीआरआरडब्ल्यूजी की मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया।

rktvnews

पटना:साहित्य की अत्यंत लोकप्रिय विधा है ललित-निबन्ध : आलोक राज

rktvnews

हिन्दी के प्रथम शब्द कोष के निर्माता:मुंशी राधा लाल माथुर

rktvnews

कुलपति के दिशा निर्देशन से राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यों में आई गति।

rktvnews

Leave a Comment