RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

प्रदेश में बागवानी क्षेत्र के विकास के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत:मनोहर लाल

ऑडियो कांफ्रेसिंग संवाद करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल

चंडीगढ़/ हरियाणा 08 जुलाई।मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में बागवानी क्षेत्र को बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। सरकार ने वर्ष 2030 तक वर्तमान में कुल फसल क्षेत्र के लगभग 7 प्रतिशत के बागवानी क्षेत्र को 22 लाख एकड़ करने तथा उत्पादन को तीन गुणा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत सब्सिडी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा की वर्ष 2022-23 में बागवानी की विभिन्न स्कीमों के तहत 25 हजार लाभग्राहियों को 166 करोड़ 20 लाख रुपये की सब्सिडी दी गई है।
मुख्यमंत्री आज विशेष चर्चा कार्यक्रम के तहत ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सब्जी एवं फल उत्पादक प्रगतिशील किसानों के साथ सीधा संवाद कर रहे थे। संवाद के दौरान प्रगतिशील किसानों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सही मायने में हरियाणा सरकार किसानों के हित के लिए काम कर रही है। किसानों ने कहा कि राज्य सरकार ने जिस प्रकार की नई नई योजनाएं हमारे लिए चलाई हैं, उससे कृषि लागत में कमी आने के साथ-साथ उपज को बाजार तक पहुंच भी सुनिश्चित हुई है। भावांतर भरपाई योजना, मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना जैसी अनूठी योजनाएं किसानों के लिए लागू करके सरकार ने किसानों को बहुत बड़ी राहत दी है।

Related posts

राष्ट्रपति हैदराबाद पब्लिक स्कूल के शताब्दी समारोह में सम्मिलित हुईं।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 21 जून 26

rktvnews

उत्तराखंड:नंदप्रयाग में आयोजित राम कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

उज्जैन:रक्षा सूत्र केवल एक धागा नहीं संकल्प है लाड़ली बहनों की रक्षा का , सहयोग का और स्वप्नों की पूर्ति का:मुख्यमंत्री डॉ यादव

rktvnews

जयपुर:सन्तवाणी सुनने के लिए सपरिवार आएं जिससे भौतिकतावादी युग में तनाव कम होगा:श्री देवनानी स्पीकर

rktvnews

इंदौर में बुधवार को भी जारी रही फटाखा दुकानों/ फैक्ट्री/गोदामों की जांच।

rktvnews

Leave a Comment