RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

पर्व एवं उत्सव आपसी भाईचारे के प्रतीक – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

जयपुर/राजस्थान 08जुलाई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि मेले व उत्सव से आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बढ़ता है ऎसे आयोजन हमें निश्चित तौर पर सामूहिक रूप से एकजुट रहने का संदेश देते हैं।
जूली शुक्रवार को अलवर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के धोलीदुब में संत लाल दास मंदिर में उनके जन्मोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह मंदिर सांप्रदायिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अलवर सिद्ध संतों की तपोभूमि रहा है यहां अनेक मनीषियों ने तप कर अपनी कर्मभूमि बनाया है यह हमारे लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि बाबा श्री लाल दास महाराज का जन्म अलवर जिले के धोलीदूब अंचल में हुआ यहां न केवल राजस्थान बल्कि अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं।

जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री की वितरित।

जूली ने मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में उपस्थित विद्यार्थियों एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि इन पाठ्य सामग्री से बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जरूरतमंद बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने की दिशा में ऎतिहासिक कदम उठाए है। उन्होंने कहा कि गरीब तबके के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने हेतु प्रदेशभर में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं एवं बालिका शिक्षा को बढावा देने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा में बालिका शिक्षा को निःशुल्क किया गया है।
इस अवसर पर जफरु खान, मंदिर पुजारी रतनलाल, आरिफ खान, इमरान खान, हासिम खान, खेमचंद जांगिड़, दुर्गा प्रसाद, हरलाल, गिर्राज, होलिया जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे ।

Related posts

भोजपुर:युवा मतदाताओं को जागरूक हेतु युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म “जलमभूमि” के पोस्टर का किया विमोचन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में वार्षिक एनसीसी पीएम रैली को संबोधित किया।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में वन्यजीवों के पुर्नवास के लिए हुआ एमओयू।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने एनएच-119ए फोरलेन परियोजना सहित प्रमुख सड़क योजनाओं की वीसी के माध्यम से की समीक्षा।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: डीएम के आदेश से डीसीएलआर पश्चिमी कार्यालय के कार्यपालक सहायक हुए सेवामुक्त ।

rktvnews

Leave a Comment