RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

म्हारो वोट, म्हारी पहचान थीम पर मतदाताओं को जागरूक करेगी मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन -जिला निर्वाचन अधिकारी ने झंडी दिखाकर वैन को किया रवाना

जयपुर/राजस्थान 08 जुलाई। आगामी विधानसभा चुनावों में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिला कलक्ट्रेट से मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन को रवाना किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश राजपुरोहित ने झंडी दिखाकर वैन को रवाना किया।

उन्होंने बताया कि हर मतदाता अपने मत की कीमत पहचाने एवं आगामी चुनाव में मतदान जरूर करे इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा अलग-अलग माध्यमों से वोटर्स को जागरूक करने के प्रयास कर रहा है। मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन म्हारो वोट, म्हारी पहचान थीम पर शहर में अलग-अलग स्थानों पर जा कर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करेगी।

उन्होंने ने बताया कि वैन में एलईडी स्क्रीन द्वारा मतदाता जागरूकता संदेश प्रसारित किये जाएंगे साथ ही वैन में ईवीएम मशीनों की कार्यप्रणाली से आमजन को रूबरू करवाने के लिए ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों को लाइव प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस दौरान कोई भी मतदाता मॉक पोलिंग कर ईवीएम द्वारा वोटिंग का अनुभव प्राप्त कर सकता है।

इस दौरान जिला परिषद सीईओ डॉ. शिल्पा सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमृता चौधरी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

सारण:छपरा सदर अस्पताल का राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत किया जायेगा सर्टिफिकेशन।

rktvnews

राजस्थान:दवाओं और गहनों की गुणवत्ता की हो नियमित जांच, साइबर क्राइम रोकने की बने ठोस कार्य योजना: उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री

rktvnews

देश भर के नागरिकों के लिए राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम 2.0 खोला गया:डॉ. एल. मुरुगन

rktvnews

वैशाली:जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक संपन्न!निर्वाचन कार्य को लेकर सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी के साथ हुई बैठक।

rktvnews

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और केरल की सड़कों को दी मंजूरी।

rktvnews

Leave a Comment