RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

पेंशन शिविर आयोजित।

पश्चिमी सिंहभूम/चाईबासा 07 जुलाई।पश्चिमी सिंहभूम जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिले में सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत वृद्धावस्था, दिव्यांगता एवं निराश्रित महिला पेंशन से सभी अहर्ताधारी व्यक्तियों को आच्छादित करने के निमित्त पंचायत स्तर पर सर्वजन पेंशन शिविर का आयोजन कर अधिकाधिक व्यक्तियों से आवेदन प्राप्त करने पश्चात आच्छादन का कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत आज मंझगांव के सोनापोसी पंचायत, हाटगम्हरिया के कुसमुंडा पंचायत, तांतनगर के काठभारी पंचायत, जगन्नाथपुर के पट्टाजैंत पंचायत, गोईलकेरा के सारूगढ़ा पंचायत, चाईबासा नगर परिषद के वार्ड नंबर-9 सहित अन्य अलग-अलग पंचायतों में शिविर आयोजित कर वृद्धावस्था/दिव्यांगता/निराश्रित महिला पेंशन तहत कुल 161 आवेदन प्राप्त किया गया है। शिविर के दौरान आधार आधारित पेंशन भुगतान के तदर्थ लाभुकों से आधार कार्ड तथा मोबाइल नंबर प्राप्त करने के कार्यों को भी प्राथमिकता दिया जा रहा है, ताकि आगे भी जिले के सभी लाभुकों को नियमित रूप से पेंशन की राशि का हस्तांतरण सुनिश्चित किया जा सके।

Related posts

पारंपरिक चिकित्सा के पहले महाकुंभ में जुटे 75 से अधिक देशों के प्रतिनिधि।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 31 जुलाई 26

rktvnews

सारण:सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं मतदाता सहभागिता (स्वीप) अभियान को निरंतरता एवं गति प्रदान करने के उद्देश्य से उपविकास आयुक्त ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

21 जुलाई को जिला नियोजनालय में जॉब कैम्प का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में दिया गया राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को चुनावी प्रशिक्षण।

rktvnews

देवघर:डीएलसी की बैठक में कुल 15 एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा।

rktvnews

Leave a Comment