RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

जिलाधिकारी ने आज धौंस नदी बांध का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

सीतामढ़ी/बिहार 06 जुलाई।संभावित बाढ़ के मद्देनजर जिला प्रशासन के द्वारा हर स्तर पर मुकम्मल तैयारी की गई है। जिलाधिकारी के द्वारा प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ सभी तकनीकी विभागों के पदाधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। सभी तकनीकी विभागों द्वारा भी आवश्यक तैयारियां मुकम्मल की गई हैं लगातार नदियों के जलस्तर एवं विभिन्न तटबन्धों का सतत अनुश्रवण किया जा रहा है।
जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा द्वारा आज धौंस नदी बांध का किया निरीक्षण किया गया। उपस्थित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को इस संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि तटबन्धों का लगातार निरीक्षण करना सुनिश्चित करें।संभावित बाढ़ को लेकर किए जा रहे कार्य में किसी भी तरह की कोताही और लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
जिला आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार *जिला स्थित विभिन्न नदियों के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर आज 6 बजे तक का जल स्तर की प्रवृत्ति घटने की है या फिर स्थिर है जिसमे ढ़ेग बागमती नदी का जलस्तर घट रहा है।सोनाखान बागमती नदी का जलस्तर घट रहा है।डूबाधार बागमती नदी जलस्तर स्थिर है।चंदौली बागमती नदी का जलस्तर घट रहा है।कटुंजा बागमती नदी का जलस्तर घट रहा है।सोनबरसा झिम नदी का जलस्तर स्थिर है।सुंदरपुर द्वारा अधवारा नदी का जलस्तर स्थिर है।
पुपरी अधवारा नदी का जलस्तर स्थिर है।
गोवावाडी लाल बेकिया नदी का जलस्तर घट रहा है।
उपरोक्त वर्णित स्थलों में कहीं भी जलस्तर वृद्धि की प्रवृत्ति नहीं है
आपदा प्रबंधन द्वारा आज शाम 6:00 बजे तक के रिपोर्ट के अनुसार सभी नदियों के महत्वपूर्ण चिन्हित स्थलों पर जलस्तर या तो घट रहे हैं ,कहीं भी जलस्तर बढ़ने की प्रवृत्ति नहीं है।

Related posts

बागपत:महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की मनाई गई जयंती।

rktvnews

इंदौर:कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बनीं बूथ लेवल अधिकारी कुमारी नीलू गौड़ — मातृ-वियोग के क्षणों में भी निभाया बूथ लेवल अधिकारी का दायित्व

rktvnews

बागपत:महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जनपद के मंदिरों में अखंड रामायण पाठ से बागपत का सांस्कृतिक वैभव हुआ उजागर।

rktvnews

दिल के भीतर शोर बड़ा: नरेंद्र श्रीवास्तव

rktvnews

छत्तीसगढ़ी गुरतुर भाषा: अंतस को सींचती है, आत्मा को एक दूसरे से जोड़ती है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

भोपाल:किसान चिंता न करें प्रभावित हर खेत का होगा सर्वे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment