RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का राष्ट्र के नाम संदेश।

नई दिल्ली/24 दिसंबर।भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं भेजी हैं।
एक संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “क्रिसमस के शुभ अवसर पर, मैं सभी साथी नागरिकों, विशेषकर ईसाई भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।
ईसा मसीह के जन्मदिन पर मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार प्रेम और करुणा का संदेश देता है। यह त्योहार हमें मानवता की निस्वार्थ सेवा के लिए भी प्रेरित करता है। समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए ईसा मसीह की शिक्षाएं सदैव प्रासंगिक हैं।
इस पवित्र त्योहार पर, सभी लोग दया और करुणा की भावना को फिर से जगाएं और अपने जीवन में ईसा मसीह की शिक्षाओं का पालन करें।”

Related posts

सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी को कोर्ट की अवमानना का दोषी ठहराने वाला आदेश वापस लिया।

rktvnews

गढ़वा में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न, उपायुक्त ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: उपेक्षा से आहत भाजपा के सूर्यभान सिंह ने निर्दलीय लड़ने की घोषणा की।

rktvnews

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के एक वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात की

rktvnews

गिरीडीह:उसरी वाटर फॉल आधुनिक इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में होगा विकसित, मंत्री सुदीव्य कुमार ने 10 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का किया शिलान्यास।

rktvnews

बिहार:पूर्वी चंपारण:एचपीसीएल बॉयोफ्यूल्स लिमिटेड, इकाई-सुगौली के गन्ना पेरई सत्र 2024-25 का पूजन कर किया गया शुभारम्भ।

rktvnews

Leave a Comment