RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

जिला पर्यावरण समिति की समीक्षा बैठक में कई एजेंडों पर विस्तृत चर्चा।

मोतिहारी /पूर्वी चंपारण 06 जुलाई।आज जिला पर्यावरण समिति की समीक्षात्मक बैठक में जिला पर्यावरण कार्ययोजना, पर्यावरण संरक्षण तथा प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण हेतु निर्देशों का पालन करना, जिला के अंदर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन से संबंधित कार्यक्रमों का क्रियान्वयन,सरकारी ,निजी स्वैच्छिक संगठनों के बीच समन्वय स्थापित कर पर्यावरण संरक्षण योजना तैयार करना, वनों का संरक्षण एवं अवैध कटाई रोकने संबंधी करवाई करना,पर्यटन, पुरातत्व एवं ऐतिहासिक महत्व वाले स्थानों की सुरक्षा एवं विकास,जल ,वायु ,ध्वनि एवं चालित वाहन जनित प्रदूषण के नियंत्रण एवं निवारण हेतु करवाई करना,जल के प्रदूषण से प्रभावित होने वाली छोटी बड़ी नदियों तथा भूगर्भ स्रोतों के जल का वैज्ञानिक विश्लेषण करना ,उद्योग, जलापूर्ति एवं वाहित जल के निष्कासन से संबंधित जिला स्तरीय परियोजनाओं, जो पर्यावरण को प्रभावित कर सकती हो की समीक्षा, खनन, उद्योग एवं अन्य विकास से संबद्ध विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का पर्यावरण संरक्षण,वन संरक्षण तथा प्रदूषण की रोकथाम की दृष्टिकोण से पूनर्मूल्यांकन आदि की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले भर में मनरेगा, लघु सिचाई, मत्स्य विभाग, जीविका आदि के माध्यम से लगभग 11 लाख पौधरोपण किया जाएगा ।
जिलाधिकारी ने वन प्रमंडल पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि शहर के सभी पार्कों का स्थल निरीक्षण करते हुए साफ सफाई ,प्लांटेशन का कार्य एवं समाहरणालय परिसर में पार्क निर्माण हेतु प्रस्ताव शीघ्र भेजना सुनिश्चित करें ।
उन्होंने कहा कि जिले भर में वन महोत्सव कार्यक्रम योजना के तहत जल जीवन हरियाली,पर्यावरण संरक्षण के सभी योजनाओं को बढ़ावा देना सुनिश्चित करें ।
गांधी मैदान मोतिहारी के चारों तरफ प्लांटेशन,बैठने के लिए जगह- जगह बेंच की सुविधा ,साफ-सफाई ,लाइटिंग,शुद्ध पेयजल,शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ।
बैठक के दौरान नगर आयुक्त, मोतिहारी ने बताया कि शहर की साफ सफाई ,नाला की सफाई,ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव नियमित रूप से किया जा रहा है ।

Related posts

भोजपुर:महाराजा कॉलेज के अवकाश ग्रहण करने वाले 22 कर्मचारियों का विदाई समारोह संपन्न।

rktvnews

जयपुर:मदरसों में आधुनिक शिक्षण देना अनिवार्य वरना पंजीकरण होगा रद्द- शासन सचिव, अल्पसंख्यक मामलात विभाग

rktvnews

निवेशक शिक्षा एवं संरक्षण कोष प्राधिकरण (आईईपीएफए) ने बेंगलुरु में “निवेशक शिविर” का आयोजन किया।

rktvnews

खाद्य एवं भोजन सामग्री की गुणवक्ता की जांच।

rktvnews

झारखंड प्रदेश भाजपा ने जारी किए जिला चुनाव अधिकारी एवं सह चुनाव अधिकारियों की सूची।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हाउसिंग बोर्ड की 2060 करोड़ की लागत वाली आवासीय परियोजनाओं का किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment