RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:टीबी मरीज नियमित दवा,पौष्टिक आहार का सेवन और धूम्रपान से दूर रहें : उप विकास आयुक्त

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 अगस्त।प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत रेडक्रॉस सोसायटी, भोजपुर जिला इकाई में 50 चिन्हित टीबी मरीजों के बीच पोषण आहार का वितरण सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. बी.एन. यादव की अध्यक्षता में किया गया।मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त सह वाइस प्रेसिडेंट अरुण प्रकाश रहे।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चिन्हित मरीजों को छह माह तक प्रतिमाह ₹500 का पोषण आहार उपलब्ध कराने के क्रम में सोसायटी ने 50 टीबी मरीजों को छह माह तक पोषण आहार उपलब्ध करायेगा।डीडीसी ने मरीजों को नियमित रूप से दवा लेने, पौष्टिक आहार का सेवन करने, स्वच्छ वातावरण में रहने तथा नशे और धूम्रपान से दूर रहने की अपील की। डॉ. बी.एन. यादव ने कहा कि रेडक्रॉस का मूल उद्देश्य पीड़ित मानवता की सेवा करना है जो पिछले बार भी किया गया था और आज पुनः शुरू किया गया है।
कार्यक्रम में डॉ. ए. अहमद,चंदेश्वर सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। रेडक्रॉस के प्रमुख सदस्यों में सरफराज अहमद खान, डॉ. एस.के. रुंगटा, डॉ. निर्मल कुमार सिंह, राम कुमार सिंह, एके पांडे, डॉ. जितेंद्र शुक्ला, मोहम्मद शमशाद प्रेम, गुंजन कुमार, वशिष्ठ राय, अजीत मेहता समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।संचालन रेडक्रॉस की सचिव डॉ. विभा कुमारी ने किया।

Related posts

एमएच 60आर ‘सीहॉक’ हेलीकॉप्टर को आईएनएएस 334 स्क्वाड्रन के रूप में भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा।

rktvnews

नवादा: डीएम की अध्यक्षता में आईसीडीएस की मासिक बैठक संपन्न।

rktvnews

31 अगस्त को शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ करेगा धरना प्रदर्शन।

rktvnews

उदवंतनगर में आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का हनुमंत कथा का आग्रह।

rktvnews

जिला विधिक सेवा प्राधिकार व्यवहार न्यायालय,भोजपुर ने मजदूर दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित की।

rktvnews

ग्वालियर:ध्वनि विस्तारक यंत्रों के दुरुपयोग और खुले में माँस-मछली की बिक्री रोकने की मुहिम जारी।

rktvnews

Leave a Comment