RK TV News
खबरें
Breaking News

उमरिया: तीन दिवसीय पुस्तक मेले का कलेक्टर ने किया शुभारंभ।

ज्ञान,सोच और व्यक्तित्व विकास का सर्वोत्तम माध्यम हैं पुस्तकें : कलेक्टर

उमरिया/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)22 अप्रैल।शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय उमरिया में आयोजित तीन दिवसीय पुस्तक मेले का शुभारंभ कलेक्टर राखी सहाय ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न पुस्तक स्टॉलों का अवलोकन किया और विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया।
कलेक्टर श्रीमती सहाय ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुस्तकें हमारे जीवन की सच्ची मार्गदर्शक होती हैं।उन्होंने कहा कि पुस्तकें हमारे ज्ञान,सोच और व्यक्तित्व विकास का सर्वोत्तम माध्यम होती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि मोबाइल और डिजिटल माध्यमों के इस दौर में यदि आप स्वयं को आगे रखना चाहते हैं, तो पुस्तकों से दोस्ती करना बेहद जरूरी है। रोजाना थोड़ा समय पाठ्यक्रम से अलग पुस्तकें पढ़ने के लिए निर्धारित करें—यही आदत आपको भीड़ से अलग पहचान दिलाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि किताबें केवल परीक्षा पास करने का माध्यम नहीं, बल्कि सोचने-समझने की क्षमता विकसित करने का सशक्त साधन हैं।जो विद्यार्थी पढ़ने की आदत विकसित कर लेते हैं,वे आत्मविश्वासी बनते हैं और जीवन की चुनौतियों का सामना बेहतर तरीके से करते हैं।उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को विशेष रूप से प्रेरित करते हुए कहा कि निरंतर अध्ययन, अनुशासन और सही मार्गदर्शन ही सफलता की कुंजी है।
कलेक्टर ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे लक्ष्य निर्धारित करें, समय का सदुपयोग करें और अच्छी पुस्तकों को अपना साथी बनाएं। उन्होंने कहा,हर दिन कुछ नया सीखने का संकल्प लें,क्योंकि ज्ञान ही आपको सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम बांधवगढ़ अंबिकेश प्रताप सिंह ने कहा कि पुस्तक मेले का उद्देश्य एक ही स्थान पर विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना है,जिससे वे उचित मूल्य पर आवश्यक पुस्तकें प्राप्त कर सकें।उन्होंने विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकों के साथ-साथ अन्य ज्ञानवर्धक पुस्तकों के अध्ययन के लिए भी प्रेरित किया।
जिला जनसंपर्क अधिकारी अरूणेंद्र सिंह ने भी अपने संबोधन में पुस्तक पढ़ने की आदत के महत्व पर प्रकाश डाला तथा पुस्तक मेले के आयोजन को और वृहद एवं प्रभावी बनाने की बात आयोजकों से कही।
पुस्तक मेले में अग्रवाल पुस्तक भंडार,गोपाल पुस्तक भंडार, स्टूडेंट पुस्तक भंडार, बेटू पुस्तक भंडार,राहुल पुस्तक भंडार और अन्नपूर्णा पुस्तक भंडार द्वारा विभिन्न विषयों की पुस्तकें प्रदर्शित की गईं। कलेक्टर सहित उपस्थित विद्यार्थियों ने स्टॉलों का अवलोकन किया और पुस्तकों में रुचि दिखाई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री मरावी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सिंह गहलोत द्वारा किया गया।

Related posts

ज़िंदगी….! :सोनिका गोस्वामी शर्मा

rktvnews

भोजपुर:बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने नवनिर्वाचित एमएलसी सोनू राय को मिलकर दी बधाई।

rktvnews

जयपुर:संविधान दिवस पर मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यक्रम।

rktvnews

मत्स्य पालन की समस्‍त मूल्य श्रृंखला को जीएसटी राहत: मछली पकड़ने के जाल, समुद्री खाद्य उत्पाद और जलीय कृषि इनपुट सभी पर जीएसटी दर घटाकर 5 प्रतिशत की गई।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भूटान नरेश से मुलाकात की।

rktvnews

अहमदाबाद:अदाणी इंटरनेशनल स्कूल में IRIS नेशनल फेयर का आयोजन, भारत की उभरती स्टेम प्रतिभाओं को मिला राष्ट्रीय मंच।

rktvnews

Leave a Comment