
भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)06 अगस्त।भारत के टाटा ट्रस्ट्स के अध्यक्ष नोएल टाटा ने रविवार को भारत की सबसे बड़ी परोपकारी संस्था (पहिलाथरोपिक आर्गेनाइजेशन ) के लिए एक नया रोडमैप पेश किया।
अध्यक्ष श्री नोएल ने देश भर में 40-50 नॉन-प्रॉफिट जनरल हॉस्पिटल बनाने और हेल्थकेयर व एजुकेशन के क्षेत्र में वर्ल्ड-क्लास इंस्टीट्यूशन बनाने पर अपना फोकस बढ़ाने की योजना का एलान किया।
उन्होंने ने कहाँ कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बैंगलोर (IIM-B) के प्रमुख एलुमनाई लीडरशिप कॉन्क्लेव, ‘IIMBue 2026’ में बोलते हुए टाटा ने कहा कि ट्रस्ट अब अन्य संस्थान और डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स को फंड देने की अपनी पारंपरिक भूमिका से आगे बढ़कर ऐसे संस्थान बना रहा है जो पीढ़ियों तक सेवा कर सकें।
50 किफायती जनरल हॉस्पिटल तैयार किए जाएंगे.
श्री नोएल टाटा ने कहा कि यह उस विरासत को फिर से जीवित करने जैसा है जिसने भारत को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR) और टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल जैसे संस्थान दिए। नई रणनीति के तहत, टाटा ट्रस्ट्स असम सरकार के साथ मिलकर राज्य में 17 कैंसर केयर हॉस्पिटल बनाने के बाद 40-50 किफायती जनरल हॉस्पिटल तैयार करने की योजना बना रहा है।
