RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा के निधन पर संभावना विद्यालय में शोक सभा आयोजित

विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने दी श्रद्धांजलि।

संभावना विद्यालय ने अपना मार्गदर्शक व अभिभावक खो दिया: डॉ. अर्चना सिंह

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 अगस्त।बिहार राज्य विश्वविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुटाब) के अध्यक्ष प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा का असमायिक निधन पर बुधवार को शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित संभावना आवासीय विश्वविद्यालय में शोक सभा आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह एवं संचालन वरीय शिक्षक अरविंद ओझा ने की। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा हमारे अभिभावक थे। वे संभावना विद्यालय के स्थापना काल से ही जुड़े रहे थे और समय-समय पर अपना मार्गदर्शन देते रहते थे। पिछले वर्ष संभावना विद्यालय द्वारा आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल होकर उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया था। उनके निधन से संभावना विद्यालय ही नहीं बल्कि संपूर्ण शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र ने कहा कि प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा विधि के शिक्षकों के हक एवं अधिकार को लेकर जीवनपर्यंत लड़ाई लड़ते रहे। संभावना विद्यालय ने अपना मार्गदर्शक और अभिभावक खो दिया। उनके निधन से हम सभी मर्माहत हैं। शोक सभा में उपस्थित लोगों में उप प्राचार्य ऋषिकेश ओझा, शशिभूषण सिंह, राजेश रमण, संजीव सिन्हा, राधेश्याम तिवारी, जयशंकर सिंह इत्यादि थे।

Related posts

चतरा:रामनवमी पर्व को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री से एशियन मेन्स इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ी जे. भागवत राव ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

दिल्ली विश्वविद्यालय में डिजिटल इंडिया टॉक शो सह इंटरएक्टिव सत्र आयोजित किया गया।

rktvnews

“मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता, 2026” के विधेयक का अनुमोदन।

rktvnews

चतरा:रवि आनंद ने चतरा के 40वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया, विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment