RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार राज्य भारत स्काउट एवं गाइड की राज्य परिषद के पदाधिकारियों का हुआ निर्विरोध निर्वाचन।

उदय शंकर प्रसाद सिंह बने सभापति रामकुमार सिंह बने मुख्य राज्य आयुक्त।

पटना/बिहार (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 अगस्त।बिहार राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य मुख्यालय, पटना द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य परिषद के पदाधिकारियों के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच एवं 03 अगस्त 2026 को नाम वापसी की अंतिम तिथि समाप्त होने के उपरांत सभी नामित अभ्यर्थियों को आगामी पाँच वर्षों के लिए **निर्विरोध निर्वाचित** घोषित किया गया है।
राज्य सचिव सह रिटर्निंग ऑफिसर श्रीनिवास कुमार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार उदय शंकर प्रसाद सिंह को राज्य परिषद का सभापति निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। इसी प्रकार उप सभापति पद पर रलेश्वरी शर्मा, चन्द्रभूषण कुमार, नागेन्द्र शर्मा, उमाकान्त चौधरी, हरेंद्र प्रसाद सिंह, संजय कुमार, सुमिति पाण्डेय, गर्गी गरिमा, मारिया जोश, सुमन कुमारी, प्राची रंजन एवं रानी कुमारी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।वहीं मुख्य राज्य आयुक्त के पद पर रामकुमार सिंह को भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। राज्य सचिव सह रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि नाम वापसी की अंतिम तिथि तक किसी भी पद पर एक से अधिक वैध अभ्यर्थी नहीं रहने के कारण सभी अभ्यर्थियों को निर्वाचन नियमों के अनुरूप निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इसकी सूचना भारत स्काउट एवं गाइड, राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दी गई है।बिहार राज्य भारत स्काउट एवं गाइड परिवार ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में राज्य में स्काउटिंग एवं गाइडिंग गतिविधियों का और अधिक विस्तार होगा तथा युवाओं में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को नई दिशा मिलेगी।
निर्विरोध है चयनित होने पर रेड क्रॉस स्टेट ब्रांच के चेयरमेन डॉक्टर बीबी सिन्हा,दिनेश जायसवाल, धनंजय सिंह डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा डा विभा कुमारी आदि ने हर्ष जाहिर करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Related posts

प्रदेश व्यापी पौध-रोपण महा अभियान 13 से 15 अगस्त तक।

rktvnews

भोजपुर:मजदूर का गरीब बेटा राहुल बना दरोगा, मेहनत से मिली सफलता: मुखिया राजेश्वर पासवान

rktvnews

22 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

प्रधानमंत्री ने खारची पूजा के अवसर पर शुभकामनाएं दी।।

rktvnews

कैबिनेट ने भारतीय रेलवे में कनेक्टिविटी बढ़ाने, यात्रा को आसान बनाने, लॉजिस्टिक्स लागत कम करने, तेल आयात कम करने और कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन कम करने के उद्देश्य से दो नई लाइनों और एक मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना को मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह मैदान की स्वच्छता को लेकर ‘जनहित परिवार’ का नुक्कड़ नाटक, दिया साफ-सफाई का संदेश।

rktvnews

Leave a Comment