RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महादेवा बुढ़वा महादेव में जलाभिषेक हेतु श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतार।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 अगस्त।श्री श्री 108 बाबा जागेश्वर नाथ उर्फ बुढ़वा महादेव मंदिर महादेवा में सावन के प्रथम सोमवारी को श्रद्धालु भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। पट खोलने के पहले से ही देवों के देव महादेव के दर्शन के लिए मंदिर में भक्तगण रात से ही पंक्तिबद्ध होकर खड़ा रहे। प्रथम दर्शन जलाभिषेक और पूजा करने की अभिलाषा के कारण पुरुष और महिलाओं की लंबी कतार हनुमान मंदिर तक लगी रही। बताते चले कि बुढ़वा महादेव जिला का एक प्राचीन एवं सिद्ध पीठ माना जाता है ।यहां दूर-दूर से भक्त अपनी मनोकामना लेकर आते हैं और बाबा का आशीर्वाद लेकर धन्य धन्य हो जाते हैं। प्राचीन मंदिर कब से है इसका अंदाजा पुराना शाहाबाद गजट से देखा जा सकता है ।उनके नाम पर महादेवा रोड़ मोहल्ला सैकड़ो वर्ष पूर्व से है। इस मोहल्ला में हनुमान जी का मंदिर गुरुद्वारा मस्जिद एक साथ इस रोड में है । सभी सौहार्दपूर्ण वातावरण में रहते हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सचिव शंकर जी सहित अन्य स्वयंसेवकों ने भीड़ को लगातार पंक्तिबद्ध संचालित करने में लगे रहे ।बार-बार अनाउंसमेंट से लेकर पुलिस प्रशासन भी इस धार्मिक आयोजन में अपनी सतर्कता से दायित्व का निर्वहन करते देखा गया।

Related posts

भोजपुर : शराबी गिरफ्तार! गया जेल।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : बगिया में बच्चों संग मुख्यमंत्री ने मनाई रंगों की होली।

rktvnews

भोजपुर: विवेकानंद की जयंती पर स्वामी विवेकानंद समाज कल्याण संस्थान द्वारा कार्यकम आयोजित।

rktvnews

राजस्थान:बारिश से उत्पन्न स्थिति की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा।

rktvnews

व्यंग्य:टेढ़ा है, पर लड्डू है!🤪

rktvnews

अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में एसबी कॉलेज की प्राचार्या डा पुनम कुमारी हुई सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment