RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:संत कबीर सच्चे समाज सुधारक और पाखंड के प्रबल विरोधी थे : डॉ. कुमार शीलभद्र

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जुलाई।कबीर जयंती पखवारा के तहत रविवार को जीरो माइल, आरा में एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान (दक्षिण बिहार) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कुमार शील भद्र ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. डॉ. जैनेंद्र कुमार शुक्ल ‘प्रभात’ तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. डॉ. रेनु मिश्रा एवं प्रो. डॉ. ममता मिश्रा उपस्थित रहीं।अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. कुमार शीलभद्र ने कहा कि संत कबीर एक महान संत, समाज सुधारक और पाखंड के प्रबल विरोधी थे। उन्होंने कहा कि कबीर के हृदय में समस्त मानवता के प्रति प्रेम, सद्भाव और लोक मंगल की भावना थी तथा उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं।संगोष्ठी में संत कबीर के जीवन-दर्शन, सामाजिक समरसता, मानवता और उनके संदेशों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में सुरेश भोजपुरी, कुलशेखर, भरोसा साह, कामेश्वर प्रसाद गुप्ता, संजीव केसरी, रमेश सिंह रामप्रपन्न, अजय गुप्ता ‘अज्ञानी’, सुरेंद्र सिंह ‘अंशु’, रामजी प्रजापति, अजय शर्मा तथा डॉ. गोपाल प्रसाद आदि (साधु) सहित अनेक साहित्यकार, बुद्धिजीवी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।अंत में सुरेश भोजपुरी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts

हिट एंड रन के नए कानून के विरोध में भाकपा माले ने चालकों द्वारा सड़क जाम का किया समर्थन।

rktvnews

राष्ट्रपति ने सीएलईए-कॉमनवेल्थ अटॉर्नी और सॉलिसिटर जनरल कॉन्फ्रेंस के समापन समारोह में भाग लिया।

rktvnews

किसी की चंद मिनटों की खुशी, किसी और की खुदखुशी😔

rktvnews

इंदौर:आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा और वाहन किया गया जप्त।

rktvnews

बिहार में बेलगाम होते अपराधी: राजेश सिंह

rktvnews

पटना : एसआरपी कॉलेज में फहरा तिरंगा।

rktvnews

Leave a Comment