RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : पॉकेटमारों ने मारा पत्रकार का पॉकेट! पॉकेटमारों की हुई है चांदी! 17 दिनों मे दर्जन भर लोगों की पॉकेट हुई ढीली! मोबाइल भी उङाये।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 06 जुलाई। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गाँव मे भरत तिवारी के घर के आसपास पॉकेटमारों का जमावड़ा लग गया है। भीड़ का फायदा उठाकर पॉकेटमार लोगों के पॉकेट साफ कर ले रहे हैं। इन 17 दिनों मे करीब दर्जन भर से ज्यादा लोगों की पॉकेटमारी कर ली गई है और लोगों के मोबाइल भी चुरा लिए गए हैं। और तो और पाकेटमारों ने पत्रकारों को भी नहीं बख्शा। भरत तिवारी के घर पहुँचे खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी को देखने के लिए उमड़ी भीड़ के बीच समाचार संकलन करने गये प्रभात खबर के संवाददाता मिथिलेश्वर प्रसाद सिन्हा को भी पाकेटमारों ने नहीं बख्शा और उनके पॉकेट से चार हजार रूपया चंपत कर लिया। मंत्री अशोक चौधरी का न्यूज कवर करने के दौरान फोटो व वीडियो बनाने के समय पॉकेट मे से चार हजार रूपया पॉकेटमारों द्वारा उङा लिया गया। वहीं इसके पहले भी भरत तिवारी के घर पहुॅचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को देखने के लिए उमड़ी भीड़ के बीच तीन लोगों का मोबाइल फोन, पर्स एवं नक़दी पॉकेटमारों द्वारा चोरी कर लिया गया था। बिलौटी गाँव के रहने वाले अंजनीकांत तिवारी का मोबाइल फोन, दूधघाट गाँव के धर्मपाल नट का 27 हजार रुपया नकद तथा बक्सर जिले से आये एक व्यक्ति का पर्स पॉकेटमारों द्वारा खींच लिया गया। एनसीसीएफ एवं बिस्कोमान के अध्यक्ष विशाल सिंह के बिलौटी आगमन के दौरान उमङी भीड़ मे बिलौटी के ही शशिकांत त्रिपाठी का पॉकेट मार लिया गया था। इन लोगों के साथ-साथ आसपास के लोगों ने भी बताया कि यहाँ पर शुरू से ही भीड़भाड़ वाले दिन से ही पॉकेटमारों का जमवाड़ा लग जा रहा है। भीड़ का फायदा उठाकर इन 17 दिनों मे हर दिन किसी न किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन, पर्स एवं नकद रुपया पॉकेटमारों द्वारा उड़ा लिया जा रहा है। लेकिन अभी तक पॉकेटमारों की पहचान नहीं हो पा रही है। वे पकड़े भी नहीं जा सके हैं। लोगों का कहना है कि इस दौरान दर्जन भर से ज्यादा लोगों का पॉकेट मारा जा चुका है। लोगों के अनुसार पॉकेटमारी के पीड़ित लोगों की संख्या ज्यादा भी हो सकती है। संभव है कि बाहर से आये हुए लोगों की भी पॉकेटमारी हुई हो जिसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

Related posts

भोजपुर: भाजपा भोजपुर ने लालू परिवार के अहंकार और बाबा साहेब के अपमान के विरुद्ध दिया धरना।

rktvnews

सीतामढ़ी:जिलाधिकारी ने की शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक,दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

पटना:पूर्वजों को याद कर उनके आदर्शों पर चलना सच्ची श्रद्धांजलि : प्रांतीय अध्यक्ष राजीव रंजन

rktvnews

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने 54वें आईएफएफआई, गोवा में भारतीय सिनेमा के सार को प्रदर्शित करती सीबीसी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:अपना दल (एस) ने सीधी और सिंगरौली में की संगठनात्मक बैठकें, ओबीसी को 27% आरक्षण की उठाई मांग।

rktvnews

पटना:रिलायंस जियो के अधिकारियों ने सीखे“आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन” के गुर।

rktvnews

Leave a Comment