RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : भरत तिवारी के परिजनों से मिले विधायक द्वय आनंद मिश्रा व राकेश रंजन ओझा! किया शोक संवेदना व्यक्त! दिया न्याय दिलाने का भरोसा।

भरत तिवारी के परिजनों से मिलते विधायक आनंद मिश्रा व विधायक राकेश रंजन ओझा

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 30 जून। सोमवार को भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मिले बक्सर सदर विधायक आनंद मिश्रा तथा शाहपुर विधायक राकेश रंजन ओझा। दोनो भाजपा विधायक ने परिजनों से मिलकर इस दुख की घङी मे ढाढस बंधाया और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। परिजन की ओर से सदर विधायक आनंद मिश्रा को कहा गया कि आप घटना के बारह दिन बीतने के बाद पहुँचे तो इस पर उन्होंने कहा कि मैं नहीं था। विधायक आनंद मिश्रा ने कहा कि आप निश्चिंत रहिए, न्याय जरूर मिलेगा। सरकार ने घटना की जांच के लिए न्यायिक टीम का गठन किया है। शाहपुर विधायक राकेश रंजन ओझा ने कहा कि न्यायिक जांच से न्याय मिलेगा। इस घटना के लिए जो भी दोषी होंगे वे बक्शे नहीं जायेंगे चाहे एसडीएम हों, एसडीपीओ हों या थानाध्यक्ष हों। दोनों भाजपा विधायक श्राद्धकर्म मे शामिल होने के लिए पहुँचे।

Related posts

गढ़वा:नगर क्षेत्र में भारी वाहनों के सुगम आवागमन को लेकर हुई अहम बैठक।

rktvnews

रायपुर : ‘बिहान’ से मिली आत्मनिर्भरता की राह।

rktvnews

देवघर: उपायुक्त ने स्वास्थ्य सुविधाओं को दिन प्रतिदिन बेहतर व सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जमीनी स्तर पर कार्य करने का दिया निर्देश।

rktvnews

रायपुर : गणतंत्र-दिवस परेड में कर्तव्यपथ पर शामिल होगी ‘छत्तीसगढ़ की आदिम जनसंसद की झांकी’

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 23 मार्च 25

rktvnews

शिक्षक संकुल जनपदीय कार्यशाला का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment