RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार के MSME इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम, उद्योग विभाग के सचिव ने हैदराबाद में की महत्वपूर्ण बैठकें।

RKTV NEWS/पटना(बिहार) 25 जून। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार को देश का अगला औद्योगिक ग्रोथ इंजन बनाने तथा निवेश, MSME और नवाचार को नई गति देने के उद्देश्य से उद्योग विभाग के सचिव-सह-प्रबंध निदेशक, बियाडा एवं आएडा, कुंदन कुमार ने बृहस्पतिवार को हैदराबाद का महत्वपूर्ण दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम संस्थान (Ni-MSME), भारत सरकार के फैकल्टी सदस्य, प्रोग्राम डायरेक्टर एवं रेक्टर विवेक कुमार तथा MSME, तेलंगाना के SED निदेशक सूर्य प्रकाश के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया। बैठक में बिहार के MSME इकोसिस्टम को अधिक सशक्त, आधुनिक और निवेश-अनुकूल बनाने के लिए रणनीतिक सहयोग एवं संस्थागत साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।
बैठक में बिहार के MSME क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। विशेष रूप से MSME निदेशालय के पुनर्गठन, बिहार की नई MSME नीति के निर्माण तथा उद्यमिता, नवाचार एवं रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए राज्य के MSME इकोसिस्टम को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विचार किया गया। इस अवसर पर सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने और संस्थागत क्षमता निर्माण के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा हुई।
अपने हैदराबाद प्रवास के दौरान कुंदन कुमार ने बिहार फाउंडेशन, हैदराबाद चैप्टर के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। बैठक में बिहार फाउंडेशन हैदराबाद चैप्टर के अध्यक्ष मनवेंद्र मिश्रा, सचिव उत्तम यादव तथा बिहार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिराम सिंह सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान बिहार के प्रवासी समुदाय के साथ सहभागिता को और मजबूत बनाने, राज्य में निवेश को प्रोत्साहित करने, औद्योगिक साझेदारियों को बढ़ावा देने तथा बिहार के औद्योगिक विकास में प्रवासी बिहारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर सार्थक चर्चा हुई।
कुंदन कुमार ने कहा कि बिहार सरकार उद्यमिता, निवेश संवर्धन और औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने हेतु प्रतिबद्ध है। राज्य के MSME क्षेत्र को सशक्त बनाने तथा उद्योग जगत, संस्थानों और प्रवासी समुदाय के साथ सहयोग बढ़ाने की दिशा में ऐसे संवाद महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related posts

भोजपुर:श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज की पुण्यतिथि पर बोलें प्राचार्य – कुलपति के निर्देशन में कालेज प्रगतिपथ पर।

rktvnews

बक्सर सदर अस्पताल के चिकित्सकों की अनूठी पहल — प्रिस्क्रिप्शन पर लिखा “मतदान अवश्य करें”

rktvnews

पटना:हिन्दी देश की राष्ट्रभाषा अवश्य बनेगी : प्रेम कुमार

rktvnews

कांग्रेस के बाद राजद ने थामा शिक्षकों का हाथ!राजद नेता प्रिय रंजन हुए धरने में शामिल।

rktvnews

आरा:रोटेरियन मनोज कुमार सिंह द्वारा वॉटर प्यूरीफायर अनुदानित!जनहित में सेवा ही सच्ची पूजा है:रो.मनोज कुमार सिंह

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर के वीआईपी रोड स्थित भगवान श्रीराम के मंदिर पहुंचे।

rktvnews

Leave a Comment