RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में 0-5 वर्ष के बच्चों के लिए विशेष आधार कार्ड कैंप लगा।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)25 जून।जिले के शत-प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले नौनिहालों और छोटे बच्चों की सुविधा को देखते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार 24.06.2026 को जिले के सभी प्रखंडों के पंचायत भवनों में 0 से 5 वर्ष के बच्चों का आधार कार्ड बनाया जा रहा है। इन कैंपों में भारी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों का आधार पंजीकरण कराने पहुंचे।

शत-प्रतिशत बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना मुख्य लक्ष्य

उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के हर एक बच्चे का आधार कार्ड सुनिश्चित करना है, ताकि उन्हें आंगनबाड़ी और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सके। उन्होंने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने-अपने प्रखंड के रोस्टर के अनुसार नजदीकी पंचायत भवन में पहुंचकर 0-5 वर्ष के बच्चों का आधार कार्ड अवश्य बनवाएं।

कैंप में आवश्यक दस्तावेज

छोटे बच्चों (0-5 वर्ष) के नए आधार नामांकन के लिए माता-पिता में से किसी एक का आधार कार्ड और बच्चे का वैध जन्म प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। जिला प्रशासन ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने स्तर पर भी इस अभियान की कड़ाई से मॉनिटरिंग करें ताकि कोई भी बच्चा इस सुविधा से वंचित न रहे। इसके अलावा 24.06.2026 से 0-5 साल तक बच्चों के लिए आधार इन्रॉलमेन्ट कैम्प चिन्ह्ति किये गये हैं, जिनमे से देवघर प्रखण्ड के गिद्धनी, देवीपुर के अमडीहा, मधुपुर के उदयपुरा, मोहनपुर के ताराबाद, सारठ के चितरा, नगर निगम अन्तर्गत बरियारबांधी, सारवां के डकाय, करौं के टेकरा, पालोजोरी के भुरकुंडी एवं सोनारायठाड़ी के महापुर पंचायत में आयोजन किया जा रहा है।

Related posts

राजस्थान:दो दिवसीय राज्य स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस- 2025 समारोह का उद्घाटन।

rktvnews

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अब्दुल नज़ीर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त

rktvnews

भोजपुर:विद्या वाचस्पति सम्मान से विभूषित हुए आनंद मोहन सिन्हा।

rktvnews

24 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

सरकारी योजनाएं लोगों तक पहुंचनी चाहिए, प्रसन्नता की बात है कि केंद्रीय संचार ब्यूरो यह काम अच्छी तरह कर रहा है: चंद्रकांत पाटिल

rktvnews

भोजपुर:स्थायी वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment