RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

गिरीडीह:अवैध महुआ शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 9000 किलोग्राम जावा महुआ एवं 350 लीटर अवैध शराब बरामद।

 

उपायुक्त, रामनिवास यादव के निर्देश पर अवैध महुआ शराब के विरुद्ध बड़ी छापेमारी, भट्टियां ध्वस्त।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )25 जून।उपायुक्त,रामनिवास यादव के निर्देशानुसार अधीक्षक उत्पाद, शिव प्रसाद साहू के नेतृत्व में जिले में अवैध शराब निर्माण एवं कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुफ्फसिल थाना प्रभारी के नेतृत्व में उत्पाद विभाग एवं मुफ्फसिल थाना की संयुक्त टीम द्वारा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बराहमोरिया गांव में सघन छापामारी अभियान संचालित किया गया। छापामारी के दौरान गांव में संचालित अवैध महुआ चुलाई शराब भट्टियों की पहचान कर उन्हें ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही अवैध शराब कारोबारियों के घरों एवं संभावित ठिकानों की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में भारी मात्रा में अवैध शराब निर्माण के लिए संग्रहित जावा महुआ बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। इसके अतिरिक्त आपूर्ति हेतु तैयार अवैध महुआ चुलाई शराब भी जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान छापामारी दल को देखते ही अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
जिला प्रशासन एवं उत्पाद विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध जिले में सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। संबंधित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

जब्त सामग्री

• जावा महुआ – लगभग 9000 किलोग्राम
• अवैध महुआ चुलाई शराब – लगभग 350 लीटर

छापामारी दल में शामिल अधिकारी
अभियान में मुख्य रूप से मुफ्फसिल थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक श्याम किशोर महतो, उत्पाद अवर निरीक्षक महेंद्र देवगम, पुलिस अवर निरीक्षक प्रियानन, पु०स०अ०नि० राहुल कुमार सहित उत्पाद विभाग, पुलिस बल, गृहरक्षक बल एवं जिला QRT के जवान शामिल थे।

Related posts

मैथिली कथा-संग्रह : ‘लॉक डाउन गाम आ गोनुआ के विवाह’

rktvnews

हैदराबाद अवध चेतना मंच सोसाइटी का दीपावली मिलन समारोह आयोजित।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी ने ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के विशेष कैंप का किया निरीक्षण।

rktvnews

रायपुर : आदिवासियों को उनकी जमीन से उजाड़ना मानवता के खिलाफ अपराध: राज्यपाल

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने एमएनआईटी परिसर में किया नवीनीकृत बास्केटबॉल मैदान का उद्घाटन।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने आज सुबह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का कार्यभार संभाला।

rktvnews

Leave a Comment