RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : श्रद्धांजलि सभा सह महापंचायत मे उमङा जन सैलाब! कुंङवा शिव मंदिर परिसर मे हुआ आयोजन।

श्रद्धांजलि सभा सह महापंचायत मे बोलते प्रशांत किशोर

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 24 जून। भरत भूषण तिवारी के परिजनों को न्याय की मांग को लेकर प्रखंड का बिलौटी गाँव ग्रामीणों के आक्रोश का केंद्र बना हुआ है। इसी कड़ी के क्रम मे कुंङवा शिव मंदिर परिसर मे श्रद्धांजलि सभा सह महापंचायत का आयोजन किया गया जिसमे जन सैलाब उमङ पड़ा। दूर दराज के क्षेत्र से भी बड़ी संख्या मे लोग इसमे शामिल हुए। श्रद्धांजलि सभा सह महापंचायत का माहौल लोगों द्वारा “भरत तिवारी अमर रहे” के नारों से गूंज उठा। साथ-साथ उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। आक्रोशित लोग मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के त्यागपत्र की मांग कर रहे थे। सामाजिक संगठन के नेताओं, अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित बङी संख्या में लोगों ने महापंचायत मे शिरकत किया। लोगों ने भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि दी और अपने-अपने विचार व्यक्त किये। वक्ताओं ने परिजनों को न्याय दिलाने और दोषी पुलिस कर्मियों को दंडित करने की मांग की। परिजन और ग्रामीण भी न्याय दिलाने और दोषी पुलिस कर्मियों को दंडित करने की मांग पर अड़े रहे। जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भरत तिवारी के परिजनों से मिलकर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने भरत तिवारी की माता आशा देवी, भाई, बहन और भाभी समेत परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। श्रद्धांजलि सह महापंचायत मे शिरकत करते हुए प्रशांत किशोर ने ऐलान किया कि अगर 15 दिनों के अंदर भरत भूषण तिवारी के परिजनों को इंसाफ नहीं मिला तो पटना मे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिला जायेगा। अगर जरूरत पङी तो उनके आवास का घेराव किया जायेगा और धरना दिया जायेगा। उन्होंने सरकार और प्रशासन पर सवाल खड़े किए तथा कहा कि भरत भूषण की मां की गुहार सिर्फ इंसाफ की है, घर और पैसा की नहीं। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय की भूमिका अहम है। न्यायिक जांच के रिपोर्ट की परिधि क्या है, इसकी जानकारी लेनी होगी। उन्होंने कहा कि गृह विभाग की भूमिका मुख्य है। किसके आदेश पर गोली चली, उसकी जाॅच होनी चाहिए और संबंधित पदाधिकारी को दंडित किया जाना चाहिए। वक्ताओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस्तीफा और भरत तिवारी को शहीद का दर्जा देने की मांग की। संचालन पंकज तिवारी, सरोज त्रिपाठी, मटर तिवारी और दिल्ली के रवीश भारद्वाज ने किया।

Related posts

हावड़ा:हिंदी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित नशा मुक्ति अभियान का सफल आयोजन

rktvnews

भोजपुर : हवाई अड्डा के बहुरेंगे दिन ,आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा मंझौवा हवाई अड्डा।

rktvnews

भोजपुर:आगामी त्योहारों और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विधि व्यवस्था को ले डीएम और एसपी की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक की गई आयोजित।

rktvnews

भारत – नेपाल मैत्री सम्बन्धो के सेमिनार में कई जगह सम्मानित हुए डॉ० आदित्य कुमार अंशु

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय गो प्रतियोगिता में पुरुष टीम ने जीता गोल्ड ,महिला टीम को रजत :सचिव प्रियता प्रसाद

rktvnews

रोहतास: डीएम द्वारा 25 लाभुकों को लघु लोन किया गया वितरित।

rktvnews

Leave a Comment