RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी ने स्व भरत तिवारी के माता-पिता से मिलकर घटना का लिया जायजा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 जून।बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पुर्व अध्यक्ष बिहार विधान परिषद सदस्य तथा विधान परिषद में पार्टी के नेता मदन मोहन झा ने भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष डॉ श्रीधर तिवारी के साथ शहीद भरत तिवारी के गांव बेलौटी का दौरा कर शहीद माता पिता के परिजनों से मुलाकात कर पुरे घटना का जायजा लिया। उसके बाद मिडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस मामले में पूरी तरह से बिहार सरकार और उसके प्रशासनीक शिष्टम बेनकाब हो चुका है यह शासन प्रशासन द्वारा कराया गया हत्या है और इसमें दोषी पुलिसकर्मियों को कड़ी से कड़ी सजा या फांसी दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी विधान सभा और विधान परिषद में मजबूती से सरकार को घेरने का काम करेगी । सरकार जांच कमिटी बनाकर प्रशासन द्वारा कराए गए हत्या का लिपापोती करना चाहतीं हैं। जब पुरा लाईव साक्ष्य है और यहां के ग्रामीण जनता सबकुछ आंखों देखी मिडिया को बता रहे हैं तों अब कौन सा जांच सरकार करना चाहतीं हैं । जब से जनमत विरोधी सम्राट सरकार आइ है तब से उत्तर प्रदेश की तरह बिहार में भी ब्राह्मणो को टारगेट किया जा रहा है। पार्टी राहुल गांधी जी से लागतार सम्पर्क में हैं और अगले महीने बिहार दौरे पर आ रहें हैं तो शहीद भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात करेंगे।हम सरकार से मांग करते हैं कि भरत तिवारी और उनके परिवार का जो मोबाइल प्रशासन लें लिया है उसे परिवार को सुपुर्द कर तत्काल एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए। प्रतिनिधि मंडल में शामिल प्रमुख लोगों में पटना से आए पुर्व विधायक प्रतिमा दास , सुधा मिश्र भी शामिल थी साथ में अन्य प्रमुख लोगों में मालती पांडेय, राकेश त्रिपाठी, नगेन्द्र मिश्रा,शक्ति सिंह मनन ,अरुण ओझा,भानु प्रताप सिंह मुकुल , पंकज ओझा,कुमार साकेत तिवारी आदि लोग मौजूद थे।

Related posts

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में मनाई गई तुलसीदास जी की जयंती।

rktvnews

कोयला मंत्रालय ने वार्षिक सांख्यिकीय प्रकाशन ‘भारत की कोयला निर्देशिका 2022-23’ जारी किया।

rktvnews

राँची:उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार कम्बल का वितरण।

rktvnews

भोजपुर : ईद व रामनवमी के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित! शाहपुर थाना परिसर मे हुआ आयोजन।

rktvnews

रोहतास: डीएम ने किया समाहरणालय स्थित सभी विभागों का औचक निरीक्षण।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।

rktvnews

Leave a Comment